खरबपति बनने के बाद एलन मस्क को पहला झटका, 24 घंटे में ही ₹53,298 करोड़ स्वाहा

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Elon Musk Networth: मस्क के नेटवर्थ में आई यह गिरावट भारत के कई अरबपतियों के जीवनभर की कमाई के बराबर है
  • हालांकि, एलन मस्क के पार अभी भी 1.26 खरब डॉलर की संपत्ति है
खरबपति बनने के बाद एलन मस्क को पहला झटका, 24 घंटे में ही ₹53,298 करोड़ स्वाहा

एलन मस्क की कंपनी SpaceX के शेयरों में रिकॉर्ड IPO के बाद पहली बार गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को शेयर करीब 5% टूट गए, जिससे लगातार तीन दिनों से जारी लगभग 50% की तेजी पर विराम लग गया। इससे एलन मस्क को एक ही दिन में 56.4 अरब डॉलर यानी ₹53,298 करोड़ का झटका लगा। मस्क के नेटवर्थ में आई यह गिरावट भारत के कई अरबपतियों के जीवनभर की कमाई के बराबर है। हालांकि, एलन मस्क के पार अभी भी 1.26 खरब डॉलर की संपत्ति है। इस साल मस्क का नेटवर्थ 640 अरब डॉलर उछला है।

ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक नैस्डैक पर कारोबार के दौरान स्पेसएक्स के शेयर पहले 6% तक चढ़े थे, लेकिन बाद में बिकवाली हावी हो गई और स्टॉक लाल निशान में बंद हुआ।

Amazon से नीचे खिसकी स्पेसएक्स

गिरावट के बावजूद SpaceX का Market Cap करीब 2.5 ट्रिलियन डॉलर बना हुआ है। हालांकि कंपनी वैल्यूएशन के मामले में फिर से Amazon से नीचे खिसक गई और दुनिया की छठी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। इसके बावजूद शेयर अभी भी अपने 135 डॉलर के IPO मूल्य से 42% से अधिक ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

आखिर क्यों आई गिरावट?

विश्लेषकों का मानना है कि यह गिरावट मुख्य रूप से मुनाफावसूली और दबाव की वजह से आई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें तो स्थिर रखीं, लेकिन इस साल के अंत तक संभावित रेट हाइक के संकेत दिए। इसके बाद अमेरिकी शेयर बाजार में बिकवाली बढ़ गई।

S&P 500 में 1.2% की गिरावट

और Nasdaq 100 में 1% की कमजोरी के अलावा बॉन्ड यील्ड और डॉलर दोनों मजबूत हुए। इसका असर SpaceX जैसे हाई-वैल्यूएशन टेक शेयरों पर भी पड़ा। SpaceX के कुल शेयरों में से केवल करीब 4.2% शेयर ही बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हैं। कम फ्री-फ्लोट के कारण शेयर में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले महीनों में जब लॉक-इन अवधि खत्म होगी और अंदरूनी निवेशक शेयर बेच सकेंगे, तब शेयर पर अतिरिक्त दबाव बन सकता है।

रिटेल निवेशकों की पहली पसंद बना SpaceX

IPO के बाद से SpaceX अमेरिकी रिटेल निवेशकों का सबसे पसंदीदा शेयर बन गया है। डेटा के मुताबिक, IPO के बाद हर दिन SpaceX में खुदरा निवेशकों की खरीदारी एनवीडिया, अल्फाबेट, Amazon, मेटा और प्रमुख ETF फंडों की संयुक्त खरीदारी के बराबर रही। दिलचस्प बात यह है कि इसी अवधि में मस्क की दूसरी कंपनी Tesla में लगभग 6.1 करोड़ डॉलर की शुद्ध बिकवाली हुई।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,