एलन मस्क की दौलत हर घंटे ₹454 करोड़ बढ़ी, 1 घंटे की कमाई से बन सकती है 405 किमी सड़क

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Elon Musk Networth: सितंबर के अंत तक एलन मस्क की संपत्ति इस साल 310 अरब डॉलर (करीब 29.85 लाख करोड़ रुपये) बढ़ी
  • ₹454 करोड़ से भारत में करीब 405 किमी ग्रामीण सड़क, 31 केंद्रीय विद्यालय जैसे स्कूल भवन या 45 छोटे अस्पताल खड़े किए जा सकते हैं

elon musk
एलन मस्क ने एक ही दिन में 62 अरब डॉलर से अधिक की दौलत बनाया।

दुनिया के सबसे अमीर इस व्यक्ति की संपत्ति 9 महीनों में औसतन करीब ₹10,900 करोड़ रोजना बढ़ी। सोमवार को भी मस्क की दौलत में 62.6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इस एक ही दिन में 6.8% की बढ़त के साथ उनकी संपत्ति बढ़कर 977 अरब डॉलर हो गई। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स के मुताबिक यह 12 अगस्त के बाद एक दिन में डॉलर के लिहाज से उनकी सबसे बड़ी बढ़त है। अगर 2026 के 9 महीनों की कुल कमाई को प्रति घंटे में बदलनें तो यह करीब 454 करोड़ रुपये होगी। यानी एलन मस्क की दौलत हर घंटे 454 करोड़ रुपये बढ़ी।

454 करोड़ रुपये में क्या-क्या हो सकता है?

एक अनुमान के मुताबिक भारत में 454 करोड़ रुपये में लगभग 405 किमी ग्रामीण सड़क बनाई जा सकती है। करीब 31 केंद्रीय विद्यालय जैसे स्कूल भवन बनाए जा सकते हैं। 10 करोड़ रुपये की लागत वाले करीब 45 छोटे/मध्यम अस्पताल तैयार किए जा सकते हैं।

एलन मस्क इस तेजी के सबसे बड़े गेनर रहे। सितंबर के अंत तक उनकी संपत्ति इस साल 310 अरब डॉलर (करीब 29.85 लाख करोड़ रुपये) बढ़ी, जो ब्लूमबर्ग इंडेक्स की कुल बढ़ोतरी का करीब 40 फीसदी है। SpaceX और उनकी AI कंपनी xAI के मर्जर के बाद मस्क कुछ समय के लिए दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर भी बने।

100 टेक अरबपतियों की संयुक्त संपत्ति 845 अरब डॉलर उछली

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों में शामिल करीब 100 टेक अरबपतियों की संयुक्त संपत्ति इस साल 30 सितंबर तक 845 अरब डॉलर बढ़ी। किसी भी साल के पहले नौ महीनों में यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

टेक अरबपतियों की कुल संपत्ति 4.6 ट्रिलियन डॉलर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तेजी और अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयरों में उछाल ने टेक अरबपतियों की संपत्ति को नई ऊंचाई दी है। इन अरबपतियों की कुल संपत्ति अब करीब 4.6 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई है।

यह ब्लूमबर्ग इंडेक्स में शामिल कुल संपत्ति का करीब 36 फीसदी है, जबकि टेक अरबपति इंडेक्स के सदस्यों का केवल लगभग पांचवां हिस्सा हैं। इसके उलट टेक्नोलॉजी से बाहर के अरबपतियों की संयुक्त संपत्ति में इस अवधि में 62 अरब डॉलर की गिरावट आई।

दुनिया के टॉप 10 अमीरो में अमेरिका का दबदबा

10 सितंबर के बाद दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में सभी अमेरिकी रहे। ब्लूमबर्ग द्वारा 2012 में अरबपतियों की रैंकिंग शुरू करने के बाद यह पहली बार हुआ है। दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में से नौ की संपत्ति अमेरिकी टेक कंपनियों से जुड़ी है।

डेल की संपत्ति इस साल 81 फीसदी बढ़ी

डेल टेक्नोलॉजी के संस्थापक माइकल डेल की संपत्ति इस साल 81 फीसदी बढ़कर 254 अरब डॉलर हो गई। वहीं मेटा प्लैटफार्म्स के शेयरों में तेजी के चलते मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 23 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

इनपुट: ब्लूमबर्ग

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़मस्क की दौलत हर घंटे ₹454 करोड़ बढ़ी, 1 घंटे की कमाई से बन सकती है 405 किमी सड़क