एलन मस्क की दौलत 1 साल में थाइलैंड की जीडीपी से अधिक उछली, कई देशों से भी अमीर हुए

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • Elon Musk Networth: मस्क अब ताइवान, बेल्जियम, स्वीडन, इजरायल, अर्जेंटीना, सिंगापुर, आस्ट्रिया, यूएई जैसे सैकड़ों देशों से भी अमीर हो गए हैं
  • मस्क का नेटवर्थ अब 1.05 ट्रिलियन डॉलर हो गया है
  • मस्क से अमीर केवल अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान, ब्रिटेन, भारत समेत केवल 20 देश हैं

Elon Musk
मस्क अब ताइवान, बेल्जियम, स्वीडन, इजरायल, अर्जेंटीना, सिंगापुर, आस्ट्रिया, यूएई जैसे सैकड़ों देशों से भी अमीर हो गए हैं।

एलन मस्क का नेटवर्थ अब 1.05 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। दुनिया के सबसे बड़े रईस मस्क अब ताइवान, बेल्जियम, स्वीडन, इजरायल, अर्जेंटीना, सिंगापुर, आस्ट्रिया, यूएई जैसे सैकड़ों देशों से भी अमीर हो गए हैं। ये वो देश हैं, जिनकी जीडीपी IMF के मुताबिक 1 ट्रिलियन डॉलर से कम है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक इनकी दौलत में एक साल में 125 पर्सेंट यानी 583 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

मस्क की संपत्ति एक ही साल में थाइलैंड की जीडीपी 580 अरब डॉलर से अधिक बढ़ गई। यही नहीं पिछले एक साल में मस्क ने जितना कमाया है, उतने में कोलंबिया (जीडीपी 539.53 अरब डॉलर), वियतनाम (जीडीपी 527.27 अरब डॉलर), मलेशिया (जीडीपी 516.43 अरब डॉलर), फिलीपींस (जीडीपी 512.22 अरब डॉलर), बांग्लादेश ( जीडीपी 510.71 अरब डॉलर ) और डेनमार्क ( जीडीपी 503.77 अरब डॉलर) में से किसी एक देश का सालभर का खर्च उठा सकते हैं। इसके बावजूद उनके पास कई अरब डॉलर शॉपिंग के लिए बच भी जाएंगे।

एलन मस्क की कमाई का राज

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, सोमवार को मस्क का नेटवर्थ करीब 62.6 अरब डॉलर बढ़कर 977 बिलियन डॉलर हो गया था। मंगलवार को इनकी दौलत 5.36 अरब डॉलर बढ़ गई। यानी दो दिन में मस्क ने करीब 68 अरब डॉलर पीट दिए। इसकी उछाल की वजह उनकी दोनों कंपनियों टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयरों में तेजी है। अक्टूबर की शुरुआत से अब तक स्पेसएक्स के शेयर करीब 13 प्रतिशत से अधिक और टेस्ला के शेयर करीब 7 प्रतिशत चढ़ चुके हैं।

एलन मस्क से अमीर केवल 20 देश

मस्क से अमीर केवल अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान, ब्रिटेन, भारत, फ्रांस, इटली, रूस, ब्राजील, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, स्पेन, कोरिया, तुर्किए, इंडोनिया, सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड, और पोलैंड है। आईएमएफ के अनुसार अमेरिका की जीडीपी अभी 32.38 ट्रिलियन डॉलर है तो पोलैंड की 1.13 ट्रिलियलन डॉलर।

एलन मस्क किन देशों से अमीर

एलन मस्क अभी उन सभी देशों से अमीर हैं, जिनकी जीडीपी इनके नेटवर्थ से कम है। कुछ प्रमुख देशों की बात करें तेा IMF के मुताबिक ताइवान की जीडीपी अभी 976.72 अरब डॉलर है। जबकि, आयरलैंड की जीडीपी 779.38 अरब डॉलर। बेल्जियम की जीडीपी भी एलन मस्क के नेटवर्थ से अभी कम है। इसकी जीडीपी 776.73 अरब डॉलर है।

स्वीडन की जीडीपी 760.48 अरब डॉलर है। इजरायल की जीडीपी 719.85 अरब डॉलर, अर्जेंटीना की 688.38 अरब डॉलर, सिंगापुर की 659.57 अरब डॉलर, ऑस्ट्रिया की 623.72 अरब डॉलर, यूएई की 621.55 अरब डॉलर, नॉर्वे की 599.41 अरब डॉलर है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़मस्क की दौलत 1 साल में थाइलैंड की जीडीपी से अधिक उछली, इन देशों से आगे निकले