एलन मस्क नहीं रहे खरबपति, 1 ही दिन में एशिया के नंबर-1 अमीर के दौलत से अधिक गंवाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • दुनिया के दूसरे अन्य अरबपति आज इनकी दौलत के सामने बौने हैं
  • ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में दूसरे नंबर पर काबिज लैरी पेज का नेटवर्थ मस्क की कुल दौलत के एक तिहाई से भी कम है
Tesla

सोमवार को एलन मस्क ने वॉरेन बफेट की जीवनभर की कमाई (146 अरब डॉलर) से अधिक गंवाया था और मंगलवार को इनकी संपत्ति गौतम अडानी की कुल दौलत से अधिक कम हो गई। मस्क को मंगलवार को 118 अरब डॉलर का झटका लगा। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अब उनकी संपत्ति 957 अरब डॉलर रह गई है। जबकि, एशिया के रईस नंबर 1 की कुल दौलत ही 117 अरब डॉलर है।

एलन मस्क को अरबपति से खरबपति बनाने में स्पेसएक्स के IPO की बड़ी भूमिका थी। उनके पास SpaceX के लगभग 4.76 अरब शेयर हैं। मस्क की संपत्ति में यह विस्फोटक बढ़ोतरी SpaceX के 75 अरब डॉलर के ऐतिहासिक IPO के बाद हुई। कंपनी की वैल्यूएशन 2 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई, जिससे मस्क की नेटवर्थ में एक झटके में सैकड़ों अरब डॉलर जुड़ गए। एक समय मस्क का नेटवर्थ 1.27 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया था।

फिर भी दुनिया के दूसरे अरबपति इनके सामने बौने

दुनिया के दूसरे अन्य अरबपति आज इनकी दौलत के सामने बौने हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में दूसरे नंबर पर काबिज लैरी पेज का नेटवर्थ मस्क की कुल दौलत के एक तिहाई से भी कम है।

लैरी पेज का नेटवर्थ 297 अरब डॉलर है और मंगलवार को उन्हें भी 2.43 अरब डॉलर का झटका लगा। तीसरे नंबर के रईस सर्गेई ब्रिन को 2.24 अरब डॉलर का झटका लगा और अब उनकी दौलत 276 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, जेफ बेजोस की संपत्ति 1.14 अरब डॉलर बढ़कर 257 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

5वें नंबर पर माइकल डेल हैं। इनके पास 223 अरब डॉलर की संपत्ति है। मंगलवार को 11.1 अरब डॉलर गंवाकर लैरी एलिसन 219 अरब डॉलर के साथ छठे नंबर पर खिसक गए हैं। जुकरबर्ग 200 अरब डॉलर के साथ 7वें और जेनसेन हुआंग 166 अरब डॉलर के साथ 8वें स्थान पर हैं। उनको भी 7.05 अरब डॉलर का तगड़ा झटका लगा है।

स्विट्जरलैंड और ताइवान की जीडीपी से पिछड़े

एलन मस्क चंद दिनों पहले ही स्विट्जरलैंड और ताइवान से अधिक अमीर हो गए थे। मस्क का नेटवर्थ इन देशों की जीडीपी से अधिक हो गया था। हालांकि, वह अब भी आयरलैंड (779.38 अरब डॉलर), बेल्जियम (776.73 अरब डॉलर), स्वीडन (760.48 अरब डॉलर), इजरायल (719.85 अरब डॉलर), अर्जेंटीना (688.38 अरब डॉलर) जैसे देशों से भी अमीर हैं। उनका कुल नेटवर्थ इन देशों की जीडीपी से भी अधिक है।

दक्षिण अफ्रीका से दुनिया का सबसे अमीर इंसान बनने तक का सफर

1971 में दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में जन्मे मस्क ने 10 साल की उम्र में अपना पहला कंप्यूटर खरीदा था। 12 साल की उम्र में उन्होंने "Blastar" नाम का वीडियो गेम बनाया और बेच दिया। इसके बाद Zip2, X.com, PayPal, SpaceX, Tesla, SolarCity और xAI जैसी कंपनियों के जरिए उन्होंने तकनीक, ऊर्जा, पेमेंट और अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़मस्क नहीं रहे खरबपति, 1 ही दिन में एशिया के नंबर 1 अमीर के दौलत से अधिक गंवाई