एलन मस्क फिर बने खरबपति, टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयरों ने दिखाया दम

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक अब मस्क का नेटवर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर हो गया है
  • मस्क जून में दुनिया के पहले ट्रिलियनयर बने थे, जब स्पेसएक्स ने नैस्डैक पर पब्लिक ट्रेडिंग शुरू की थी

Elon Musk, SpaceX
मई में पहली बार एलन मस्क दुनिया के पहले खरबपति बने थे।

एलन मस्क एक बार फिर खरबपति बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अब मस्क का नेटवर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। उनकी दौलत में उछाल के पीछे टेस्ला और स्पेसएक्स में उनकी हिस्सेदारी की कीमत तेजी से बढ़ने की वजह से उनकी संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई है।

वहीं, टेस्ला की तीसरी तिमाही की कारों की डिलीवरी उम्मीद से बेहतर रही, जिससे शेयर को सपोर्ट मिला। फोर्ब्स की लिस्ट में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस दूसरे नंबर पर हैं और उनकी संपत्ति करीब 371.5 अरब डॉलर आंकी गई है। यानी मस्क की दौलत उनसे कहीं ज्यादा है।

फोर्ब्स के मुताबिक एलन मस्क की दौलत 1 ट्रिलियन पर पहुंच गई है।

ब्लूमबर्ग इंडेक्स में 977 बिलियन डॉलर

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, सोमवार को मस्क का नेटवर्थ करीब 62.6 अरब डॉलर बढ़कर 977 बिलियन डॉलर हो गया है। दोनों कंपनियों के शेयरों में तेजी के बाद यह उछाल आया। अक्टूबर की शुरुआत से अब तक स्पेसएक्स के शेयर करीब 13% और टेस्ला के शेयर करीब 6.7% चढ़ चुके हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में लैरी पेज 294 अरब डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स हैं।

ब्लूमबर्ग की लिस्ट में सोमवार को मस्क का नेटवर्थ करीब 62.6 अरब डॉलर बढ़कर 977 बिलियन डॉलर हो गया।

जून में मस्क पहली बार बने थे पहले ट्रिलियनेयर

मस्क जून में दुनिया के पहले ट्रिलियनयर बने थे, जब स्पेसएक्स ने नैस्डैक पर पब्लिक ट्रेडिंग शुरू की थी, लेकिन टेस्ला और स्पेसएक्स की वैल्यूएशन गिरने की वजह से वह 1 ट्रिलियन डॉलर के नीचे आ गए थे। पिछले कुछ हफ्तों में दोनों कंपनियों में तेजी के चलते वह फिर उस आंकड़े के करीब पहुंच गए थे।

स्पेसएक्स पर निवेशकों की दिलचस्पी लौटी

स्पेसएक्स को लेकर भी निवेशकों की दिलचस्पी फिर बढ़ी है। मॉर्गन स्टेनली के विश्लेषकों का हाल ही में कहना था कि कंपनी की वैल्यूएशन उसकी असली क्षमता को पूरी तरह नहीं दिखाती। पिछले हफ्ते स्टारशिप को ऑर्बिट में सफलतापूर्वक भेजे जाने से भी कंपनी को लेकर सेंटिमेंट मजबूत हुआ।

'सुपर इंटेलिजेंस' नाम पर मस्क का सुझाव

मस्क की बढ़ती दौलत के बीच उनके कारोबारों में भी कई बदलाव हो रहे हैं। रविवार को मस्क ने सुझाव दिया कि स्पेसएक्स की सब्सिडियरी स्पेसएक्सएआई, जो ग्रोक चैटबॉट चलाती है, का नाम स्पेसएक्सएसआई किया जा सकता है। यानी "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस" की जगह "सुपर इंटेलिजेंस" शब्द अपनाया जाए।

ट्रंप का मस्क ने किया समर्थन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एआई के लिए "सुपर इंटेलिजेंस" शब्द इस्तेमाल करने पर जोर दिया है। पिछले हफ्ते ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन किया, जिसमें अमेरिकी सरकार को यह शब्द अपनाने का निर्देश दिया गया।

मस्क ने एक्स पर इसका समर्थन करते हुए लिखा, "No more AI" और कहा कि "SI" बेहतर शब्द है। मस्क पिछले हफ्ते व्हाइट हाउस में ट्रंप और अन्य टेक अधिकारियों के साथ भी नजर आए थे, जहां जिम्मेदार एआई विकास के सिद्धांतों पर एक नया समझौता पेश किया गया।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़एलन मस्क फिर बने खरबपति, टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयरों ने दिखाया दम