एलन मस्क ने सिर्फ 24 घंटे में बना लिया उतना पैसा, जितना वॉरेन बफेट ने जिंदगी भर में कमाया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • स्पेसएक्स के शेयरों में आए उछाल से दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर एलन मस्क की दौलत में एक दिन में ही 164 बिलियन डॉलर बढ़ गई है
  • वहीं, दिग्गज इनवेस्टर वॉरेन बफेट का पूरा नेटवर्थ 148 बिलियन डॉलर है
  • एलन मस्क की टोटल नेटवर्थ अब 1.27 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई है
एलन मस्क ने सिर्फ 24 घंटे में बना लिया उतना पैसा, जितना वॉरेन बफेट ने जिंदगी भर में कमाया

दुनिया के पहले और इकलौते ट्रिलियनेयर (खरबपति) एलन मस्क के सितारे बुलंदियों पर हैं। एक दिन में एलन मस्क की दौलत में 164 बिलियन डॉलर का जबरदस्त उछाल आया है। सिर्फ 24 घंटों में मस्क की दौलत में इतना उछाल आया है कि उन्होंने बिलेनियर निवेशक वॉरेन बफेट की जिंदगी भर की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, स्पेसएक्स (SpaceX) के शेयरों में आई तूफानी तेजी के बाद एलन मस्क की नेटवर्थ 1.27 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई है। साथ ही, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर के रूप में उनकी स्थिति और मजबूत हुई है।

148 बिलियन डॉलर है बफेट की पूरी नेटवर्थ
दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट का पूरा नेटवर्थ 148 बिलियन डॉलर है। एलन मस्क (Elon Musk) की दौलत में एक दिन में ही 164 बिलियन डॉलर का उछाल आया है। मस्क केवल एक दिन की 'कमाई' से ही वॉरेन बफेट की पूरी दौलत से कहीं आगे निकल गए हैं। गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज 314 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, सर्गेई ब्रिन की नेटवर्थ 292 बिलियन डॉलर है। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की नेटवर्थ 267 बिलियन डॉलर रही है।

स्पेसएक्स की लिस्टिंग ने दिखाया कमाल
पब्लिक मार्केट्स में स्पेसएक्स (SpaceX) के जबरदस्त परफॉर्मेंस से एलन मस्क की दौलत में यह जोरदार उछाल आया है। स्पेसएक्स के शेयर सोमवार को 19 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए। मस्क की इस कंपनी के शेयर सोमवार को 192.46 डॉलर पर बंद हुए हैं। शानदार लिस्टिंग के बाद स्पेसएक्स के शेयरों की ट्रेडिंग का यह दूसरा दिन था। लिस्टिंग के साथ ही, स्पेसएक्स मार्केट कैप के लिहाज से अमेरिका की छठवीं बड़ी कंपनी बन गई है।

कंपनी में मस्क की करीब 38% हिस्सेदारी
एलन मस्क (Elon Musk) की दौलत में आए तेज उछाल का सीधा नाता एयरोस्पेस सेक्टर की दिग्गज कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) में उनकी हिस्सेदारी से है। रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, मस्क के पास स्पेसएक्स के करीब 4.8 बिलियन शेयर हैं। साथ ही, उनके पास 350 मिलियन स्टॉक ऑप्शंस हैं। कुल मिलाकर कंपनी में मस्क की 38 पर्सेंट हिस्सेदारी उनकी वित्तीय शोहरत की मुख्य वजह है। वीकेंड के दौरान स्पेसएक्स को लेकर वॉल स्ट्रीट का उत्साह एकदम से बढ़ गया। कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने रविवार को कहा कि स्पेसएक्स साल 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर का रेवेन्यू ला सकती है। हालांकि, साल 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 18.7 बिलियन डॉलर रहा है और कंपनी अभी तक प्रॉफिटैबल नहीं हुई है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,