₹75 के शेयर में लगातार अपर सर्किट, 7414% चढ़ चुका है भाव, अब कंपनी कर रही बड़ी तैयारी

Feb 10, 2026 06:34 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है जब शेयर में अपर सर्किट लगा है। बीते तीन दिनों में स्टॉक करीब 15% तक चढ़ चुका है, जिससे स्मॉल-कैप शेयरों में दिलचस्पी रखने वाले निवेशकों का फोकस इस पर गया है।

₹75 के शेयर में लगातार अपर सर्किट, 7414% चढ़ चुका है भाव, अब कंपनी कर रही बड़ी तैयारी

Elitecon International Share: एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International) के शेयर में आज मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। शेयर 5% के अपर सर्किट पर लॉक हो गया और ₹75.14 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है जब शेयर में अपर सर्किट लगा है। बीते तीन दिनों में स्टॉक करीब 15% तक चढ़ चुका है, जिससे स्मॉल-कैप शेयरों में दिलचस्पी रखने वाले निवेशकों का फोकस इस पर गया है।

क्या है डिटेल

शेयर में आई इस तेजी के पीछे मजबूत खरीदारी और भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम का बड़ा हाथ रहा। मंगलवार को करीब 5 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जो इसके रोज़ाना और मासिक औसत वॉल्यूम के बराबर है। यानी साफ है कि स्टॉक में अचानक निवेशकों की सक्रियता बढ़ी है और बाजार में इस शेयर को लेकर हलचल बनी हुई है।

शेयरों के हाल

हालांकि, हालिया उछाल के बावजूद एलीटकॉन इंटरनेशनल का शेयर अभी भी अपने 52-हफ्ते के उच्च स्तर ₹422.65 से करीब 82% नीचे है, जो अगस्त 2025 में देखा गया था। वहीं, शेयर ने 10 फरवरी 2025 को ₹17.26 का 52-हफ्ते का निचला स्तर भी छुआ था। कंपनी ने पिछले महीने यह भी बताया था कि उसने अपने ग्रुप की कंपनियों के मर्जर की प्रक्रिया के लिए डेलॉयट टच तोहमात्सु इंडिया LLP को स्ट्रैटेजिक टैक्स और रेगुलेटरी एडवाइजर नियुक्त किया है।

मर्जर पर विचार कर रही कंपनी

कंपनी सनब्रिज एग्रो, लैंड्समिल एग्रो और गोल्डन क्रायो प्राइवेट लिमिटेड के साथ मर्जर पर विचार कर रही है। मैनेजमेंट का मानना है कि यह कदम कंपनी को लंबी अवधि में मज़बूत प्लेटफॉर्म देगा और विस्तार व विविधीकरण में मदद करेगा। शेयर की परफॉर्मेंस की बात करें तो बीते एक महीने में स्टॉक 18% गिरा, तीन महीने में 52%, और छह महीने में 71% टूट चुका है। इसके बावजूद, शेयर ने एक साल में 335%, तीन साल में 7056% और पांच साल में 7,414% का शानदार रिटर्न दिया है। दोपहर 2:40 बजे तक शेयर ₹75.14 पर 5% अपर सर्किट में ही बना रहा।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,