
1 रुपये 34 पैसे से बढ़कर ₹90 पर आ गया यह शेयर, खरीदने की मची लूट, अब कंपनी का बड़ा ऐलान
कंपनी ने हाल ही में एक्सचेंजों को जानकारी दी थी कि उसने सभी योग्य नॉन-प्रमोटर शेयरधारकों को इंटरिम डिविडेंड की पूरी राशि दे दी है। यह डिविडेंड 5 नवंबर 2025 को घोषित किया गया था और रिकॉर्ड डेट 12 नवंबर 2025 तय की गई थी।
Elitecon International Share: एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर आज सोमवार को कारोबार के दौरान 5% के अपर सर्किट में पहुंच गया था और ₹90.20 पर लॉक हो गया। कमजोर बाजार के बावजूद स्टॉक में तेजी देखने को मिली क्योंकि निवेशकों की ओर से ट्रेडिंग वॉल्यूम में जबरदस्त उछाल दर्ज हुआ। कंपनी ने हाल ही में एक्सचेंजों को जानकारी दी थी कि उसने सभी योग्य नॉन-प्रमोटर शेयरधारकों को इंटरिम डिविडेंड की पूरी राशि दे दी है। यह डिविडेंड 5 नवंबर 2025 को घोषित किया गया था और रिकॉर्ड डेट 12 नवंबर 2025 तय की गई थी। कंपनी ने कहा कि भुगतान पूरी तरह से तय तारीखों और नियमों के अनुसार किया गया है। बता दें कि पांच साल में यह शेयर 6,664.18% का रिटर्न दिया है। इस दौरान इसकी कीमत 1.34 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक आ गई। सालभर में यह शेयर 1,098 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है।

क्या है डिटेल
डिविडेंड वितरण के बावजूद कंपनी की शेयरहोल्डिंग पैटर्न में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सितंबर तिमाही के अंत तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 59.4% है, जबकि विदेशी निवेशक (FIIs) 38.2% हिस्सेदारी रखते हैं। बाकी 2.4% हिस्सा आम निवेशकों के पास है। हालांकि स्टॉक में सोमवार को तेजी दिखी हो, लेकिन पिछले कुछ महीनों में शेयर पर जबरदस्त दबाव रहा है। अगस्त के ₹422.65 के उच्चतम स्तर से स्टॉक करीब 78% टूट चुका है। ऐसे में सोमवार की बढ़त को निवेशक एक राहत की खबर के तौर पर देख रहे हैं।
कंपनी का कारोबार
एलीटकॉन इंटरनेशनल मुख्य रूप से तंबाकू उत्पादों के निर्माण और कारोबार में जुड़ी कंपनी है। यह सिगरेट, स्मोकिंग मिक्सचर, शीशा और अन्य तंबाकू आइटम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचती है। कंपनी का कारोबार UAE, सिंगापुर, हांगकांग और कई यूरोपीय देशों, जिनमें UK भी शामिल है, में फैला हुआ है। तंबाकू कारोबार के साथ-साथ कंपनी माचिस, पाइप्स और अन्य स्मोकिंग एक्सेसरीज़ भी बनाती है। हाल के वर्षों में कंपनी ने FMCG सेक्टर में भी कदम बढ़ाया है और अब पैकेज्ड फूड, एडिबल ऑयल, बेवरेजेस तथा एग्री-कमोडिटी जैसे राइस, दाल और ड्राई फ्रूट्स के कारोबार को तेजी से विस्तार दे रही है।
₹300 करोड़ जुटाने जा रही कंपनी
विस्तार योजनाओं को तेजी देने के लिए कंपनी ने हाल ही में ₹300 करोड़ जुटाने के लिए QIP की मंजूरी दी है। कंपनी इन फंड्स को अपनी 100% सब्सिडियरी के जरिए हाई-पोटेंशियल FMCG कंपनियों के अधिग्रहण में इस्तेमाल करेगी। प्रबंधन का कहना है कि इससे कंपनी अपने ग्लोबल प्रेज़ेंस को मजबूत कर पाएगी और ओपरेशनल सिनर्जीज का फायदा उठाकर नए बाजारों में तेजी से प्रवेश करेगी। लगातार गिरावट और निवेशकों की चिंता के बीच यह फंडरेज़िंग और विस्तार योजना कंपनी के भविष्य को लेकर सकारात्मक संकेत देती है कि एलीटकॉन आने वाले समय में तंबाकू से आगे बढ़कर एक विविध FMCG खिलाड़ी बनने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है।





