
6 महीने में किया पैसा डबल, 5% उछला स्टॉक, कीमत फिर 150 रुपये से कम
Multibagger Stock: मंगलवार को तरफ शेयर बाजारों में बिकावली देखने को मिल रही है। तो वहीं Elitecon International के शेयरों में 5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद यह स्टॉक बीएसई में 120.58 रुपये के लेवल पर पहुंच गया।
Multibagger Stock: मंगलवार को तरफ शेयर बाजारों में बिकावली देखने को मिल रही है। तो वहीं Elitecon International के शेयरों में 5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद यह स्टॉक बीएसई में 120.58 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। दूसरी तरफ से सेंसेक्स में आज मंगलवार को 500 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, कंपनी के शेयरों में आज अपर सर्किट भी लगा है।
6 महीने में कंपनी ने किया पैसा दोगुना
इस स्टॉक की कीमतों में महज 6 कारोबारी दिन में 27.40 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 120 प्रतिशत तक चढ़ा है। 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 120 प्रतिशत की तेजी आई है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। बता दें, 2025 में Elitecon International के शेयरों का भाव 1000 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है।
कंपनी ने की नई डील
Elitecon International ने सोमवार को दी जानकारी में बताया है कि उन्होंने युवी इंटरनेशनल ट्रेड FZE के लॉन्ग टर्म सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। इस वर्क ऑर्डर की कुल कीमत 875 करोड़ रुपये की है। इस वर्क ऑर्डर के तहत कंपनी को सिगेरट, हुक्का तम्बाकू सहित अन्य तम्बाकू से जुड़े प्रोडक्ट सप्लाई करने हैं। बता दें, युवी इंटरनेशनल यूएई की कंपनी है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
कंपनी ने सितंबर तिमाही में कैसा प्रदर्शन किया था?
Elitecon International ने दी जानकारी में बताया है कि सितंबर तिमाही के दौरान कुल नेट सेल्स 2192.09 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 318 प्रतिशत बढ़ा है। सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 63 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 117.20 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का रेवन्यू 3735.64 करोड़ रुपये रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





