
₹150 वाले इस स्टॉक में खूब हलचल, 1 साल में 2300% की तेजी, आप का है दांव
Elitecon International के शेयरों में शुक्रवार को 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 146.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक बीएसई में 3.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 135 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।
Elitecon International के शेयरों में शुक्रवार को 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 146.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक बीएसई में 3.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 135 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बता दें, बीते 5 सत्रों के दौरान इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 18 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें, कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था।
कंपनी का नेट प्रॉफिट कितना?
एक्सचेंज को दी जानकारी में Elitecon International ने बताया है कि उनका नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही के दौरान 101.87 करोड़ रुपये का है। एक साल पहले इसी तिमाही 183.61 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रहा था। जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 2195.86 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 3739.87 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी ने डिविडेंड देने का किया ऐलान
Elitecon International ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 0.05 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया था। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 12 नवंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।
शेयर बाजार में ओवर आल प्रदर्शन कैसा?
बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 18 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, इसके बाद भी कंपनी के शेयरों का भाव 6 महीने में 268 प्रतिशत की तेजी आई है। एक साल में Elitecon International के शेयरों की कीमतों में 2300 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बता दें, 5 साल में इस मल्टीबैगर स्टॉक के शेयरों में 14500 प्रतिशत की तेजी आई है।
शेयरों का हो चुका बंटवारा
इसी साल जून के महीने में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हो चुका है। जून में कंपनी के शेयर एक्स-स्प्लिट ट्रेड कर चुका है। कंपनी के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में तब हुआ था। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





