
दनादन 3 दिन से अपर सर्किट मार रहा यह शेयर, 3 साल में 9300% की तूफानी तेजी
एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर बुधवार को BSE में 5% चढ़कर 99.38 रुपये पर बंद हुए हैं। 3 साल में एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर 9300% से अधिक चढ़ गए हैं। पांच साल में कंपनी के शेयरों में 9838% की तेजी देखने को मिली है।
मल्टीबैगर कंपनी एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर 3 दिन से दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर बुधवार को BSE में 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 99.38 रुपये पर बंद हुए हैं। 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 19 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, पिछले 3 साल में एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर 9300 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। पिछले पांच साल में कंपनी के शेयरों में 9838 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। एलीटकॉन इंटरनेशनल अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। एलीटकॉन इंटरनेशनल, सिगरेट एंड टोबैको प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी है। कंपनी के शेयर परफॉर्में का यह डेटा BSE से लिया गया है।
3 साल में 9365% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
एलीटकॉन इंटरनेशनल (Elitecon International) के शेयर पिछले 3 साल में 9365 पर्सेंट उछल गए हैं। वहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 1189 पर्सेंट की तूफानी तेजी देखने को मिली है। एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर 10 दिसंबर 2024 को 7.71 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 10 दिसंबर 2025 को BSE में 99.38 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 422.65 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 7.71 रुपये है।
15 महीने में 7316% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर 15 महीने से कुछ ज्यादा समय में 7316 पर्सेंट चढ़ गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 30 अगस्त 2024 को 1.34 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 10 दिसंबर 2025 को 99.38 रुपये पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयरों में 858 पर्सेंट का जोरदार उछाल देखने को मिला है। हालांकि, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 36 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं।
10 टुकड़े में अपना शेयर बांट चुकी है कंपनी
एलीटकॉन इंटरनेशनल अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। मल्टीबैगर कंपनी ने मई 2025 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा। एलीटकॉन इंटरनेशनल में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 59.43 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 40.57 पर्सेंट है।





