Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Elitecon International share hits upper circuit 8th trading days 126 rupees price
8 दिन से लगातार लग रहा अपर सर्किट, 1121% चढ़ गया भाव, ₹126 है दाम

8 दिन से लगातार लग रहा अपर सर्किट, 1121% चढ़ गया भाव, ₹126 है दाम

संक्षेप:

अगर लंबे समय की बात करें तो कंपनी के शेयर ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले छह महीनों में करीब 120% और साल-दर-साल (YTD) आधार पर 1,121% तक का उछाल देखने को मिला है। इसी वजह से यह स्मॉल-कैप शेयर इन दिनों बाजार में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Dec 17, 2025 12:51 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक एलीटकॉन इंटरनेशनल (Elitecon International) में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार के कारोबारी सत्र में कंपनी का शेयर 5% के अपर सर्किट के साथ ₹126.60 पर बंद हुआ। खास बात यह है कि यह स्टॉक लगातार आठवें दिन अपर सर्किट में रहा है। बीते आठ सत्रों में ही शेयर करीब 40% चढ़ चुका है। अगर लंबे समय की बात करें तो एलीटकॉन इंटरनेशनल ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले छह महीनों में करीब 120% और साल-दर-साल (YTD) आधार पर 1,121% तक का उछाल देखने को मिला है। इसी वजह से यह स्मॉल-कैप शेयर इन दिनों बाजार में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शेयरों में तेजी की वजह

इस जबरदस्त तेजी के पीछे कंपनी का बड़ा एक्सपोर्ट समझौता है। एलीटकॉन इंटरनेशनल ने UAE की युवी इंटरनेशनल ट्रेड एफजेडई के साथ 97.35 मिलियन डॉलर (करीब ₹875 करोड़) का मल्टी-ईयर एक्सपोर्ट एग्रीमेंट साइन किया है। यह भारत से मिडिल ईस्ट को होने वाले बड़े FMCG-तंबाकू एक्सपोर्ट डील्स में से एक माना जा रहा है। इस समझौते के तहत कंपनी सिगरेट, प्रीमिक्स शीशा, हुक्का तंबाकू, स्मोकिंग ब्लेंड्स और अन्य तंबाकू से जुड़े प्रोडक्ट्स की सप्लाई करेगी। इसमें एक साल का लॉक-इन पीरियड भी शामिल है, जिससे कंपनी को लंबे समय तक स्थिर ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी का कहना है कि इस डील से प्रोडक्शन और लॉजिस्टिक्स प्लानिंग बेहतर होगी। एलीटकॉन की पूरी तरह स्वामित्व वाली सब्सिडियरी गोल्डन क्रायो प्राइवेट लिमिटेड को इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत मैन्युफैक्चरिंग, स्टोरेज और शिपमेंट की जिम्मेदारी दी गई है। यह समझौता 1 जनवरी 2026 से लागू होगा और दो साल तक वैध रहेगा। वहीं, सितंबर 2025 तिमाही (Q2 FY26) में कंपनी के नतीजे भी काफी मजबूत रहे। तिमाही आधार पर नेट सेल्स 318% बढ़कर ₹2,192 करोड़ हो गई, जबकि नेट प्रॉफिट 63% उछलकर ₹117 करोड़ पर पहुंच गया। पहली छमाही में भी कंपनी की आय और मुनाफे में तेज ग्रोथ दर्ज की गई है।

अब सवाल यह है कि निवेशकों को इस शेयर में खरीदारी करनी चाहिए या नहीं। ब्रोकरेज फर्म खंडवाला सिक्योरिटीज ने एलीटकॉन को ‘BUY’ रेटिंग देते हुए ₹136 का टारगेट प्राइस दिया है और इसे लॉन्ग टर्म के लिए ओवरवेट बताया है। वहीं, MSearch का कहना है कि निवेशक इस शेयर में गिरावट पर खरीदारी कर सकते हैं, हालांकि ऊंचे वैल्यूएशन और बाजार की उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखना जरूरी है। कुल मिलाकर, मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर नतीजे और एक्सपोर्ट फोकस के चलते एलीटकॉन इंटरनेशनल फिलहाल निवेशकों की रडार पर बना हुआ है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।