ED ने अनिल अंबानी को भेजा समन, लिस्टेड कंपनियों का बुरा हाल, 5% तक टूटा शेयर
अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनियों के शेयरों के लिए आज अच्छा दिन नहीं है। सीरियड फ्रॉड इंवेस्टिगेशन ऑफिस ने अनिल अंबानी के खिलाफ नए सिरे से जांच को शुरू किया है।
अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनियों के शेयरों के लिए आज अच्छा दिन नहीं है। सीरियड फ्रॉड इंवेस्टिगेशन ऑफिस ने अनिल अंबानी के खिलाफ नए सिरे से जांच को शुरू किया है। आज गुरुवार को खबर आई की प्रवर्तन निदेशालय ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को 14 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस खबर ने निवेशकों के मनोबल को तोड़ा है। जिसकी वजह से ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है।

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 5 प्रतिशत की गिरावट के बाद 184.05 रुपये के 52 वीक लो लेवल पर आ गए। बीएसई में रिलायंस पावर के शेयरों का भाव 5.4 प्रतिशत की गिरावट के बाद 38.52 रुपये के लेवल पर आ गए। बता दें, रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयरों का भाव 4.7 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1.21 रुपये के लेवल पर आ गए।
ईडी ने लिया बड़ा एक्शन
अनिल अंबानी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में उनकी 7500 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच कर दिया था। इसमें घर, ऑफिस और नवी मुंबई में स्थित 132 एकड़ की जमीन भी शामिल है।
क्या है मामला?
रिपोर्ट्स के अनुसार 2010 से 2012 के दौरान ग्रुप की कई कंपनियों ने भारतीय बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन लिया था। रिपोर्ट के अनुसार इन पैसों के बड़े हिस्से का उपयोग लोन चुकाने, जुड़े पक्षों को भेजने और म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने और निकालने के लिए प्रयोग किया गया था। ईडी का मानना है कि 13600 करोड़ रुपये ‘लेयर्ड ट्रांजैक्शन’ है। पांच बैंकों ने पहले ही रिलायंस कम्युनिकेशंस के लोन अकाउंट्स को फ्रॉड और संदिग्ध मार्क किया है। ईडी का अरोप है कि रिलांयस कम्युनिकेशंस ने 136 अरब रुपये को डायवर्ट किया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस ग्रुप की फाइनेंस कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस कॉमर्शियल फाइनेंस को 100 बिलियन डॉलर का पब्लिक फंड्स मिला है। इसमें यस बैंक का लोन भी शामिल है। इस पूरे घटनाक्रम पर 4 नवंबर को रिलायंस ग्रुप की तरफ से जवाब आया था। रिलायंस जारी बयान में कहा है कि ईडी के एक्शन को इनके ऑपरेशंस, प्रदर्शन और भविष्य की योजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





