वेदांता के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर ED का छापा, FEMA के तहत जांच, लुढ़क गए शेयर

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Vedanta Ltd Share Price: वेदांता के दिल्ली और मुंबई स्थित ऑफिस में ईडी का छापा पड़ा है। इस खबर के सामने आने के बाद वेदांता के शेयरों की कीमतों में डे हाई से 4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 

वेदांता के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर ED का छापा, FEMA के तहत जांच, लुढ़क गए शेयर

Vedanta Ltd Share Price: दिग्गज बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली कंपनी वेदांता लिमिटेड के दिल्ली और मुंबई स्थित ऑफिस में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का छापा पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह छापेमारी फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत की गई है। रिपोर्ट के अनुसार वेदांता लिमिटेड की तरफ से अपनी मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज को किए गए रॉयल्टी पेमेंट से जुड़े मामले में यह सर्च ऑपरेशंस किया गया है। ED की छापेमारी से जुड़ी खबर सामने आने के बाद वेदांता लिमिटेड के शेयर लुढ़क गए हैं। वेदांता लिमिटेड के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 4 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 328.30 रुपये पर पहुंच गए।

वेदांता का इस मसले पर क्या कहना है?

"हम संबंधित अधिकारियों के साथ पूर्ण सहयोग कर रहे हैं और मांगी गई सभी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। कंपनी सभी लागू कानूनों और विनियमों के अनुपालन के प्रति प्रतिबद्ध है। चूंकि यह मामला वर्तमान में नियामकीय प्रक्रिया के तहत विचाराधीन है, इसलिए इस चरण पर हम इससे संबंधित कोई अतिरिक्त टिप्पणी करने में असमर्थ हैं।"

अपने डिमर्जर की वजह से वेदांता लिमिटेड के शेयर चर्चा में हैं। मई के महीने में एलुमिनियम, ऑयल एंड गैस और आयरन एंड स्टील बिजनेस का डिमर्जर हो गया था। सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा था कि सभी अलग हुई इकाईयां जून के अंततक अलग कंपनी के तौर पर शेयर बाजार में ट्रेड करने लगेंगी।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Vedanta Ltd Stock Price)

पिछले एक महीने में वेदांता लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 29 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बीएसई के डाटा के अनुसार वेदांता लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 6 महीने में 75 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। एक साल में वेदांता लिमिटेड के शेयरों का भाव 117 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 360.70 रुपये है। वेदांता लिमिटेड 52 वीक लो लेवल 151.13 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.32 लाख करोड़ रुपये का है।

दो साल में वेदांता लिमिटेड के शेयरों का भाव 109 प्रतिशत और तीन साल में 236 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले 5 साल में वेदांता लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 242 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बता दें, 10 साल में वेदांता लिमिटेड के शेयरों का भाव 784 प्रतिशत का रिटर्न पोजीशल निवेशकों को दिया है।

लगातार डिविडेंड भी दे रही है कंपनी

वेदांता लिमिटेड निवेशकों को लगातार डिविडेंड देती आ रही है। कंपनी के शेयर आखिरी बार मार्च तिमाही में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। 2025 में कंपनी ने दो बार में 23 रुपये का डिविडेंड एक शेयर पर दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,