Economic Survey 2025: FY26 में 6.3-6.8% रह सकती है GDP ग्रोथ, आर्थिक सर्वे की बड़ी बातें

Jan 31, 2025 02:29 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सदन में इकनॉमिक सर्वे पेश किया है। इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार भारत की विकास दर अगले वित्त वर्ष में 6.3 से 6.8 प्रतिशत रह सकती है। मौजूदा वित्त वर्ष में विकास दर 6.4 प्रतिशत रह सकती है।

Economic Survey 2025: FY26 में 6.3-6.8% रह सकती है GDP ग्रोथ, आर्थिक सर्वे की बड़ी बातें

Economic Survey 2024-25: बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने इकनॉमिक सर्वे संसद के पटल पर प्रस्तुत किया। इकनॉमिक सर्वे के अनुसार अगले वित्त वर्ष के लिए देश की जीडीपी 6.3% से 6.8% रहने का अनुमान है। इकनॉमिक सर्वे दर्शाता है कि अगले वित्त वर्ष के दौरान भी सुस्ती छाई रहेगी। बता दें कि इकनॉमिक सर्वे चालू वित्त वर्ष के प्रदर्शन का जहां खाका प्रस्तुत करने के साथ ही आने वाले वित्त वर्ष के लिए अनुमान भी लगाता है।

1- चालू वित्त वर्ष ने भी दिया जोर का झटका

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर और कॉरपोरेट इनवेस्टमेंट धीमा होने का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर चालू वित्त वर्ष में साफ दिख रहा है। मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान देश की विकास दर 6.4 प्रतिशत रह सकती है, जो कि पिछले 4 साल में सबसे धीमी है। वहीं, बीते वित्त वर्ष की तुलना में इस बार गिरावट देखने को मिल रही है।

2- खेती-किसानी को करना होगा और मजबूत

सर्वे के अनुसार भारत के एग्री सेक्टर को और मजबूत करना होगा। यह देश की ताकत है और यह 5 प्रतिशत की ग्रोथ रेट से आगे बढ़ रही है। भारत फूड सिक्योरिटी के मामले में एक दुनिया के लिए प्रमुख देश बनेगा।

3- सर्वे में डिसइनवेस्टमेंट पर चुप्पी

इस इकनॉमिक सर्वे ने डिसइंवेस्टमेंट पर चुप्पी बनाई है। उम्मीद की जा रही है कि बजट में सरकार की तरफ से डिसइंवेस्टमेंट पर बयान जारी किया जा सकता है।

4- IMF का क्या है प्रोजेक्शन

वैश्विक अर्थव्यवस्था 2023 में 3.3 प्रतिशत की दर से ग्रोथ करने में सफल रही। आईएमएफ का अनुमान है कि ग्लोबल इकनॉमी ग्रोथ रेट अगले 5 साल के लिए 3.2 प्रतिशत रहेगी। वैश्विक स्तर पर ग्रोथ रेट स्थिर है। लेकिन अलग-अलगे क्षेत्रों में ग्रोथ रेट अलग-अलग रहेगा।

5- नियंत्रण में आती महंगाई

पहले कोरोना और फिर युद्धों की वजह से दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। महंगाई ने इस दौरान लोगों को खूब परेशान किाय है। लेकिन अब एक बार फिर स्थिति सामान्य हो रही है। यही वजह है कि दुनियाभर के सेंट्रल बैंक अब ब्याज दरों में कटौती कर रहे हैं।

6- फाइनेंशियल सेक्टर स्थिर

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार कॉमर्शियल बैंक का ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट (GNPA) में गिरावट देखने को मिली है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार कॉमर्शियल बैंक का ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट वित्त वर्ष18 के उच्चतम स्तर से काफी कम हो गया है। जीएनपीए सितंबर 2024 तक 2.6 प्रतिशत आ गया।

7- FDI बढ़ा

FDI के मोर्चे पर यह वित्त वर्ष काफी अच्छा रहा है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार FDI वित्त वर्ष 2025 में 55.6 बिलियन डॉलर रहा है। एक साल पहले के वित्त वर्ष के आंकड़ों के अनुसार FDI 55.6 बिलियन डॉलर रहा है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,