लिस्टिंग के दिन 90% फायदा कराने के बाद लगातार चढ़ रहा यह शेयर, क्या करती है कंपनी
84 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह इश्यू कुल 527 गुना सब्सक्राइब हुआ। लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप करीब 599 करोड़ रुपये पहुंच गया था।

E To E Transportation Infrastructure Share: ई टू ई ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर में बाजार में शानदार एंट्री के बाद लगातार तेजी देखी जा रही है। कंपनी के शेयर में आज 5 पर्सेंट का अपर सर्किट लगा और यह 309.90 रुपये पर पहुंच गया। इसी के साथ यह शेयर अपने लिस्टिंग डे से अब तक अपने प्राइस बैंड के मुकाबले 77 पर्सेंट चढ़ गया है। बता दें कि कंपनी के शेयर एनएसई के इमर्ज प्लेटफॉर्म पर आईपीओ प्राइस से करीब 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे। जहां आईपीओ का प्राइस बैंड 164 से 174 रुपये प्रति शेयर था, वहीं लिस्टिंग के दिन शेयर 330.60 रुपये पर खुले। 84 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह इश्यू कुल 527 गुना सब्सक्राइब हुआ। लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप करीब 599 करोड़ रुपये पहुंच गया था।
कंपनी का कारोबार
ई टू ई ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की स्थापना साल 2010 में हुई थी। यह कंपनी रेलवे सेक्टर के लिए सिग्नलिंग और टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम्स की सिस्टम इंटीग्रेटर है। कंपनी रेलवे लाइन, मेट्रो रेल प्रोजेक्ट्स और प्राइवेट साइडिंग्स के लिए डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग जैसी एंड-टू-एंड सेवाएं देती है। कंपनी ने मेट्रो नेटवर्क के लिए सीबीटीसी सिग्नलिंग, रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन, सिग्नलिंग और टेलीकॉम मॉडर्नाइजेशन जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।
कंपनी की वित्तीय स्थिति
वित्तीय स्थिति की बात करें तो 30 सितंबर 2025 तक कंपनी का ऑर्डर बुक 401 करोड़ रुपये से ज्यादा का था। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम 251 करोड़ रुपये रही, जबकि नेट प्रॉफिट 14.37 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वहीं, लिस्टिंग के दिन ही कंपनी ने एक और बड़ी खबर दी। ई टू ई ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रा को साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे से 27.35 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट दुर्ग और दुर्ग लिंक ब्लॉक स्टेशन के बीच चौथी रेलवे लाइन के लिए सिग्नलिंग और टेलीकॉम से जुड़ा है, जिसे 18 महीनों में पूरा किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें



