Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़E to E Transportation Infrastructure IPO opens GMP Reached 130 rupee check details here
खुल गया ग्रे मार्केट का सबसे चर्चित आईपीओ, GMP पहुंचा 130 रुपये, दिखा रहा 74% का फायदा

खुल गया ग्रे मार्केट का सबसे चर्चित आईपीओ, GMP पहुंचा 130 रुपये, दिखा रहा 74% का फायदा

संक्षेप:

E to E Transportation Infrastructure IPO: आज 26 दिसंबर से प्राइमरी मार्केट में ई टू ई ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ खुल गया है। कंपनी का आईपीओ 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक ओपन रहेगा।

Dec 26, 2025 08:31 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

E to E Transportation Infrastructure IPO: आज 26 दिसंबर से प्राइमरी मार्केट में ई टू ई ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ खुल गया है। कंपनी का आईपीओ 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक ओपन रहेगा। इस एसएमई सेगमेंट के आईपीओ पर दांव लगाने की सोच रहे निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी ग्रे मार्केट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। जिससे मजबूत लिस्टिंग के अभी से संकेत मिलने लगे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है प्राइस बैंड?

ई टू ई ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ का प्राइस बैंड 164 रुपये से 174 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 800 शेयरों का एक लॉट बनाया है। किसी भी रिटेल निवेशक को कम से कम 1600 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से 278400 रुपये का कम से कम इंवेस्टमेंट करना होगा। आईपीओ से पहले कंपनी का मार्केट कैप 300.28 करोड़ रुपये का रहा है।

आईपीओ एंकर निवेशकों से 23.97 करोड़ रुपये जुटाने में सफल रहा है। एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 24 दिसंबर को ओपन हुआ था।

ये भी पढ़ें:OYO के IPO का इंतजार खत्म! बोर्ड ने दी ₹6650 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी

क्या है आईपीओ का साइज

ई टू ई ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्टक्चर आईपीओ का इश्यू साइज 84.22 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 48 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। बता दें, इसकी लिस्टिंग एनएसई एसएमई में प्रस्तावित होगी।

कितना है जीएमपी?

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 130 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जिसकी वजह से लिस्टिंग 304 रुपये प्रति शेयर पर दिखा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो निवेशकों को पहले दिन ही 74 प्रतिशत का फायदा होगा।

क्या करती है कंपनी

इस कंपनी की शुरुआत 2010 में हुई थी। कंपनी रेलवे सेक्टर में इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस देती है। कंपनी की तरफ से सिंगनलिंग एंड टेलीकम्यूनिकेशंस, ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन, ट्रैक प्रोजेक्ट्स एंड सिस्टम इंटीग्रेशन आदि का काम देखती है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।