Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Dynamatic Technologies Ltd Share surges 9 percent after deal with Dassault Aviation
राफेल बनाने वाली कंपनी के साथ डील का ऐलान, शेयर खरीदने की मची लूट, 9% चढ़ा भाव

राफेल बनाने वाली कंपनी के साथ डील का ऐलान, शेयर खरीदने की मची लूट, 9% चढ़ा भाव

संक्षेप:

इस समझौते के तहत अब डीटीएल डसॉल्ट के नए बिजनेस जेट Falcon 6X के पूरे रियर फ्यूजलाज (पिछला ढांचा) का निर्माण और असेंबली भारत में करेगी। यह कदम न सिर्फ कंपनी के लिए बड़ा अवसर है, बल्कि भारत की “मेक इन इंडिया” मुहिम को भी मजबूत करता है।

Dec 08, 2025 01:49 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Dynamatic Technologies Ltd Share: इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (DTL) के शेयर सोमवार, 8 दिसंबर को करीब 9% तक उछल गए, जब कंपनी ने फ्रांस की मशहूर एयरोस्पेस कंपनी डसॉल्ट एविएशन (राफेल बनाने वाली) के साथ एक अहम समझौता किया। इस समझौते के तहत अब डीटीएल डसॉल्ट के नए बिजनेस जेट Falcon 6X के पूरे रियर फ्यूजलाज (पिछला ढांचा) का निर्माण और असेंबली भारत में करेगी। यह कदम न सिर्फ कंपनी के लिए बड़ा अवसर है, बल्कि भारत की “मेक इन इंडिया” मुहिम को भी मजबूत करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने बताया कि यह उपलब्धि उसके पहले से जारी प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद मिली है। डायनामाइट ने हाल ही में Falcon 6X के रियर फ्यूल टैंक का औद्योगिकीकरण पूरा किया था और अब इसकी कमर्शियल सप्लाई भी शुरू हो चुकी है। दोनों कंपनियों की पहली साझेदारी जनवरी 2024 में हुई थी, जब DTL ने इस जेट के फ्लाइट-क्रिटिकल एरो स्ट्रक्चर्स का निर्माण शुरू किया था। अब कंपनी की भूमिका बढ़ाकर पूरे रियर फ्यूज़लाज तक कर दी गई है, जो DTL की तकनीकी क्षमता और भरोसे को दर्शाता है।

कंपनी के CEO और MD उदयंत मल्होत्रा ने कहा कि डसॉल्ट एविएशन के साथ यह विस्तारित साझेदारी उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि फ्लाइट-क्रिटिकल पार्ट्स की सफलतापूर्वक उत्पादन क्षमता DTL की क्वालिटी, प्रिसिशन इंजीनियरिंग और ग्लोबल स्टैंडर्ड्स पर पकड़ को साबित करती है। वहीं डसॉल्ट एविएशन के सीनियर एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट ब्रूनो कॉइफियर ने कहा कि डायनामाइट एक भरोसेमंद पार्टनर साबित हुआ है और Falcon 6X प्रोग्राम के लिए यह साझेदारी दोनों कंपनियों के लिए फायदेमंद रहेगी।

शेयरों के हाल

शेयर मार्केट में भी इस खबर का साफ असर दिखाई दिया। सुबह के कारोबार में डायनेमेटिक टेक्नोलॉजीज के शेयर 9.17% तक उछलकर ₹9,253.55 के उच्च स्तर पर पहुंच गए। हालांकि बाद में कुछ मुनाफावसूली हुई और स्टॉक 6.52% की बढ़त के साथ ₹9,028.90 पर ट्रेड करता दिखा। निवेशकों का मानना है कि यह डील कंपनी के एयरोस्पेस बिजनेस के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है, जिससे आने वाले समय में ऑर्डर बुक और राजस्व दोनों में मजबूती देखने को मिलेगी।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।