LPG की किल्लत का असर! Swiggy और इटरनल का शेयर 2% तक लुढ़का
LPG Crisis: देश भर में एलपीजी की किल्लत का असर शेयर बाजार में स्विगी और इटरनल (Eternal) के शेयरों पर साफ दिख रहा है। इन कंपनियों के शेयर आज मंगलवार को 2.26 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

LPG Crisis: देश भर में एलपीजी की किल्लत का असर शेयर बाजार में स्विगी और इटरनल (Eternal) के शेयरों पर साफ दिख रहा है। इन कंपनियों के शेयर आज मंगलवार को 2.26 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सरकार एलपीजी की आपूर्ति को लेकर काफी एक्टिव है। बता दें, कॉमर्शियल एलपीजी की सप्लाई बाधित होने की वजह से कई शहरों में होटल और रेस्टोरेंट या तो बंद कर दिए गए हैं या फिर आने वाले एक दो दिन में बंद होने की संभावना जता रहे हैं।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट निवेशकों के डर को दिखा रही है। एलपीजी की सप्लाई में रुकावट कुछ दिन के लिए रेस्टोरेंट के संचालन को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, यह समस्या लम्बे समय तक रह गई तब की स्थिति में रेस्टोरेंट की कमाई पर बुरा असर पड़ सकता है।
दिन में 2.3% तक टूट गए थे शेयर
स्विगी का शेयर आज मंगलवार को बीएसई में 304 रुपये के स्तर पर खुला था। लेकिन कुछ देर के बाद इन कंपनियों के शेयरों का भाव बीएसई में 2.30 प्रतिशत की गिरावट के बाद 294 रुपये के लेवल तक आ गया था। मार्केट के बंद होने के समय पर स्विगी के शेयरों का भाव 294.60 रुपये के लेवल पर था।
जोमैटो का संचालन करने वाली कंपनी इटरनल का शेयर आज मंगलवार को 232.35 रुपये के स्तर पर ओपन हुआ था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 225 रुपये के लेवल तक आ गया था। स्टॉक मार्केट के बंद होने के समय पर इटरनल के शेयरों का भाव बीएसई में 226.10 रुपये के स्तर पर था।
किन शहरों में दिक्कत की खबर
मुबंई, बेंगलुरू, चेन्नई, लखनऊ जैसे शहरों में स्थिति कई रेस्टोरेंट से कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर बात सामने आई है। इन शहरों में रेस्टोरेंट सिलेंडर के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


