Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Droneacharya Aerial Shares slumps 20 Percent today dropped over 35 percent in two days
बुरे हाल में ड्रोन कंपनी के शेयर, लगातार दूसरे दिन धड़ाम, 2 दिन में 35% से ज्यादा टूटे

बुरे हाल में ड्रोन कंपनी के शेयर, लगातार दूसरे दिन धड़ाम, 2 दिन में 35% से ज्यादा टूटे

संक्षेप:

ड्रोन कंपनी द्रोणाचार्य एरियल के शेयर लगातार दूसरे दिन धड़ाम हो गए हैं। कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में 20% लुढ़ककर 36.31 रुपये पर जा पहुंचे हैं। द्रोणाचार्य एरियल के शेयर सोमवार को भी 20 पर्सेंट टूट गए थे।

Dec 02, 2025 12:10 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ड्रोन कंपनी द्रोणाचार्य एरियल इनोवेशंस के शेयरों के बुरे हाल हैं। द्रोणाचार्य एरियल के शेयर लगातार दूसरे दिन धड़ाम हो गए हैं। ड्रोन कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में 20 पर्सेंट टूटकर 36.31 रुपये पर जा पहुंचे हैं। द्रोणाचार्य एरियल के शेयर सोमवार को भी 20 पर्सेंट लुढ़क गए थे। 2 दिन में कंपनी के शेयरों में 35 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट बाजार नियामक संस्था सेबी के एक बड़े एक्शन के बाद आई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेबी ने लगाया है 2 साल का बैन
मार्केट रेगुलेटर सेबी ने द्रोणाचार्य एरियल इनोवेशंस, कंपनी के प्रमोटर्स और अन्य को 2 साल के लिए सिक्योरिटीज मार्केट से बैन कर दिया है। सेबी ने कुल 75 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सेबी ने इन्हें आईपीओ से जुटाए गए फंड के दुरुपयोग, फाइनेंशियल डीटेल्स को गलत तरीके से पेश करने और कंपनी के फंड्स डायवर्ट करने का दोषी पाया है। सेबी ने कंपनी के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रतीक श्रीवास्तव और सीएफओ निकिता श्रीवास्तव दोनों पर 20-20 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। निकिता श्रीवास्तव कंपनी के प्रमोटर भी हैं। इसके अलावा, बाजार नियामक संस्था ने द्रोणाचार्य एरियल इनोवेशंस पर भी 10 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है।

ये भी पढ़ें:40% टूट गया यह शेयर, बाजार में उतरते ही धड़ाम, 121 रुपये का शेयर 73 पर आया

IPO से भी नीचे आया कंपनी के शेयर का दाम
द्रोणाचार्य एरियल इनोवेशंस के शेयर 23 दिसंबर 2022 को बाजार में लिस्ट हुए थे। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 33.96 करोड़ रुपये जुटाए थे। द्रोणाचार्य एरियल इनोवेशंस के शेयर अब आईपीओ प्राइस से भी नीचे जा पहुंचे हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 54 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 13 दिसंबर 2022 को खुला था और यह 15 दिसंबर तक ओपन रहा। द्रोणाचार्य एरियल इनोवेशंस का आईपीओ टोटल 243.7 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 330.82 गुना दांव लगा था।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।