Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Drone Stock Droneacharya Aerial Shares surged over 45 Percent in 5 days know details
बैन के बाद 'क्रैश' हो गया था यह ड्रोन शेयर, अब 5 दिन में 45% से ज्यादा उछले शेयर के दाम

बैन के बाद 'क्रैश' हो गया था यह ड्रोन शेयर, अब 5 दिन में 45% से ज्यादा उछले शेयर के दाम

संक्षेप:

ड्रोन कंपनी द्रोणाचार्य एरियल के शेयर मंगलवार को 10% चढ़कर 48.64 रुपये पर बंद हुए हैं। 5 दिन में कंपनी के शेयर 45% से अधिक उछल गए हैं। पिछले दिनों सेबी ने कंपनी और इसके प्रमोटर्स को 2 साल के लिए मार्केट से बैन कर दिया है।

Dec 09, 2025 04:33 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ड्रोन बनाने वाली कंपनी द्रोणाचार्य एरियल इनोवेशंस के शेयर पिछले दिनों सेबी के एक एक्शन के बाद क्रैश हो गए थे। द्रोणाचार्य एरियल इनोवेशंस के शेयर लुढ़कते हुए 32.68 रुपये पर पहुंच गए थे और 52 हफ्ते का नया निचला स्तर बनाया था। हालांकि, अब कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। द्रोणाचार्य एरियल इनोवेशंस के शेयर मंगलवार को BSE में 10 पर्सेंट चढ़कर 48.64 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 5 दिन में ड्रोन कंपनी के शेयर 45 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। इस तेजी के बाद भी द्रोणाचार्य एरियल इनोवेशंस के शेयर अपने IPO प्राइस से नीचे चल रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

5 दिन में शेयरों में 45% से अधिक का उछाल
ड्रोन कंपनी द्रोणाचार्य एरियल इनोवेशंस के शेयर पिछले पांच दिन में 46.29 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 3 दिसंबर 2025 को 33.25 रुपये पर थे। द्रोणाचार्य एरियल इनोवेशंस के शेयर मंगलवार 9 दिसंबर को 48.64 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 131 रुपये है। द्रोणाचार्य एरियल इनोवेशंस का आईपीओ दिसंबर 2022 में आया था। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 54 रुपये था। मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से भी नीचे हैं।

ये भी पढ़ें:पैसा डबल कर सकता है यह मल्टीबैगर शेयर, 100% चढ़ सकते हैं शेयर के दाम

कंपनी और इसके प्रमोटर्स पर सेबी ने लगाई है पाबंदी
मार्केट रेगुलेटर सेबी ने पिछले दिनों ड्रोन कंपनी द्रोणाचार्य एरियल इनोवेशंस, इसके प्रमोटर्स- प्रतीक श्रीवास्तव और निकिता श्रीवास्तव को दो साल के लिए सिक्योरिटी मार्केट से बैन कर दिया है। सेबी ने इन्हें आईपीओ से मिली रकम के दुरुपयोग, वित्तीय ब्योरों को गलत तरीके से पेश करने और कंपनी के फंड्स डायवर्ट करने का दोषी पाया है। मार्केट रेगुलेटर ने कंपनी और इसके प्रमोटर्स पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा, सेबी ने कॉरपोरेट एडवायजरी फर्म इंस्टाफिन फाइनेंशियल एडवायजर्स, इसके पार्टनर संदीप घाटे और माइक्रो इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड पर भी पाबंदी लगाई है।

ये भी पढ़ें:दूसरे दिन 4 गुना हुआ सब्सक्राइब IPO, ग्रे मार्केट में ₹290 मुनाफे पर शेयर

इस साल अब तक 59% से ज्यादा टूट गए हैं कंपनी के शेयर
ड्रोन कंपनी द्रोणाचार्य एरियल इनोवेशंस के शेयर पिछले कुछ समय से लगातार दबाव में हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 59 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। वहीं, पिछले छह महीने में कंपनी के शेयरों में 53 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है। पिछले 3 महीने में द्रोणाचार्य एरियल इनोवेशंस के शेयर 32 पर्सेंट टूट गए हैं। एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 14 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।