ड्रोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, आपके पोर्टफोलियो में है शेयर?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • जेन टेक्नोलॉजीज ने बताया कि उसे रक्षा मंत्रालय से सिमुलेटर की सप्लाई के लिए 295 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है
  • इस खबर के बाद मंगलवार को शेयर पर नजर रहेगी
drone manufacturing company gets export order worth 240000 dollar shares fall sharply
ड्रोन बनाने वाली कंपनी को मिला ऑर्डर

Zen Technologies share: ड्रोन बनाने वाली चर्चित कंपनी जेन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में मंगलवार को हलचल हो सकती है। अगर आपके पोर्टफोलियो में इस कंपनी के शेयर हैं तो मंगलवार को पैनी नजर रखना होगा। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी को एक नया ऑर्डर मिला है।

ऑर्डर की डिटेल

जेन टेक्नोलॉजीज ने बताया कि उसे रक्षा मंत्रालय से सिमुलेटर की सप्लाई के लिए 295 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर को एक साल के भीतर पूरा किया जाना है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि न तो उसके प्रमोटर और न ही उसके प्रमोटर ग्रुप की कंपनियों का ऑर्डर देने वाली अथॉरिटी में कोई हित है और यह कॉन्ट्रैक्ट रिलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शन की श्रेणी में नहीं आता है। इस नए ऑर्डर से कंपनी का ऑर्डर पाइपलाइन मजबूत हुआ है।

जेन टेक्नोलॉजीज ने जून तिमाही का समापन 1,239.02 करोड़ रुपये के कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक के साथ किया और इसके बाद जुलाई 2026 में टैंक और क्रू गनरी सिमुलेटर के अपग्रेडेशन और इंटीग्रेशन के लिए 177.50 करोड़ रुपये का एक और सिमुलेटर ऑर्डर हासिल किया।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

जून में खत्म हुई तिमाही में जेन टेक्नोलॉजीज ने ₹161 करोड़ का रेवेन्यू बताया। यह पिछले साल की इसी तिमाही में ₹180 करोड़ था। पिछली तिमाही (Q4FY26) के ₹200 करोड़ के मुकाबले भी रेवेन्यू में गिरावट आई। टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) की बात करें तो ₹34.5 करोड़ रहा जबकि जून 2025 तिमाही में यह ₹47.75 करोड़ था।

कहने का मतलब है कि साल-दर-साल (YoY) आधार पर इसमें लगभग 28% की गिरावट आई। हालांकि, पिछली तिमाही के ₹31.53 करोड़ के मुकाबले मुनाफे में सुधार हुआ। एबिटा साल-दर-साल 33% घटकर ₹58 करोड़ रह गया, जबकि एक साल पहले की तिमाही में यह ₹86 करोड़ था। EBITDA मार्जिन 1,380 बेसिस पॉइंट्स घटकर 40.9% हो गया।

लगातार विस्तार कर रही कंपनी

बता दें कि अपने एंटी-ड्रोन पोर्टफोलियो को और मज़बूत करते हुए कंपनी ने जुलाई के आखिर में 'हाई-एल्टीट्यूड मैन-पोर्टेबल एंटी-ड्रोन सिस्टम (MPADS)' लॉन्च किया। यह एक स्वदेशी, हल्का काउंटर-UAS सॉल्यूशन है जिसे पहाड़ी और दूर-दराज इलाकों में काम करने वाले सैनिकों की सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं, आर्मी और नेवी के बाद कंपनी अब एयर फोर्स ट्रेनिंग के क्षेत्र में भी विस्तार कर रही है। जेन टेक्नोलॉजीज ने एयर फोर्स के लिए अपने पहले प्रोडक्ट की R&D पूरी भी कर ली है। कंपनी के मुताबिक वह अब इस प्रोडक्ट को कमर्शियलाइज करने की दिशा में काम कर रही है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़ड्रोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, आपके पोर्टफोलियो में है शेयर?