Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Drone Maker Ideaforge Technology Ltd gets 102 crore rupee work order from defence ministry
ड्रोन बनाने वाली कंपनी को रक्षा मंत्रालय से मिला दो ऑर्डर, कीमत ₹102 करोड़, शेयर पर रखिए नजर

ड्रोन बनाने वाली कंपनी को रक्षा मंत्रालय से मिला दो ऑर्डर, कीमत ₹102 करोड़, शेयर पर रखिए नजर

संक्षेप: ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Ideaforge Technology Ltd) को बड़े वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी को ये दोनों बड़े ऑर्डर रक्षा मंत्रालय से मिले हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद अब ड्रोन बनाने वाली इस कंपनी के शेयर सोमवार को शेयर बाजार में फोकस में रहेंगे।

Sun, 16 Nov 2025 07:59 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Ideaforge Technology Ltd) को बड़े वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी को ये दोनों बड़े ऑर्डर रक्षा मंत्रालय से मिले हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद अब ड्रोन बनाने वाली इस कंपनी के शेयर सोमवार को शेयर बाजार में फोकस में रहेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:63300% का दमदार रिटर्न, नेट प्रॉफिट 104% बढ़ा, फोकस में रहेगा ₹25 वाला शेयर

102 करोड़ रुपये का मिला है काम

एक्सचेंज को दी जानकारी में आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने एक्सचेंज को बताया है कि दो अलग-अलग ऑर्डर डिफेंस मिनिस्ट्री से मिला है। कंपनी को एक ऑर्डर 75 करोड़ रुपये का मिला है।

1- एक ऑर्डर 75 करोड़ रुपये का है। कंपनी को इस ऑर्डर के तहत AFDS/टैक्टिकल क्लास UAVs एक्सेससरिज के साथ देने हैं। इस ऑर्डर की वैल्यू 75 करोड़ रुपये की है। कंपनी को 12 महीने में ऑर्डर पूरा करना है।

2- दूसरे वर्क ऑर्डर की वैल्यू 32 करोड़ रुपये की है। इस वर्क ऑर्डर के तहत हाइब्रिड UAVs एक्सेसरिज के सप्लाई करना है। यह ऑर्डर भी कंपनी डिफेंस मिनिस्ट्री से मिला है। कंपनी को इस दूसरे वर्क ऑर्डर की वैल्यू 32 करोड़ रुपये की है।

ये भी पढ़ें:दहाड़ रहा है डिफेंस स्टॉक, 7% उछला शेयर, एक्सपर्ट ने कहा ₹2000 तक जाएगा भाव

कंपनी के नेट प्रॉफिट में 41% की उछाल

एक्सचेंज को दी जानकारी में आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने बताया है कि उनका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 41.30 प्रतिशत बढ़ा है। सितंबर तिमाही में ड्रोन बनाने वाली कंपनी का शेयर 19.50 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 13.80 करोड़ रुपये रहा था।

जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 40.80 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

शेयर बाजार में जूझ रही है कंपनी

इस स्टॉक पर दांव लगाने वाले निवेशकों को अभी पॉजिटिव रिटर्न का इंतजार है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत की गिरावट आई है। 2 साल में ड्रोन बनाने वाली कंपनी का शेयर 42 प्रतिशत लुढ़का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।