60% चढ़ेगा ड्रोन बनाने वाली कंपनी का यह शेयर! एक्सपर्ट बोले- खरीदो, कर्ज फ्री है कंपनी
फर्म ने ड्रोन कंपनी पर 'बाय' की रेटिंग को दोहराते हुए ₹2,150 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है, जो मौजूदा बाजार प्राइस ₹1,343.50 के मुकाबले करीब 60% संभावित अपसाइड दिखाता है।
Zen Technologies Share: डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की प्रमुख कंपनी जेन टेक्नोलॉजीज पर ब्रोकरेज फर्म चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपना सकारात्मक रुख बनाए रखा है। फर्म ने ड्रोन कंपनी पर 'बाय' की रेटिंग को दोहराते हुए ₹2,150 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है, जो मौजूदा बाजार प्राइस ₹1,343.50 के मुकाबले करीब 60% संभावित अपसाइड दिखाता है।

सितंबर तिमाही के नतीजे
ब्रोकरेज रिपोर्ट (दिनांक 28 अक्टूबर) के अनुसार, कंपनी ने दूसरी तिमाही (Q2FY26) में अपेक्षाकृत कमजोर टॉपलाइन के बावजूद स्थिर मार्जिन और बेहतर लाभप्रदता दर्ज की। रेवेन्यू ₹1,736 मिलियन रहा जो साल-दर-साल (YoY) 28.2% कम रहा। कर पश्चात लाभ (PAT) ₹619 मिलियन, जो अनुमानों से 12.5% अधिक रहा। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि यह प्रदर्शन “steady” रहा और कंपनी ने चुनौतीपूर्ण बाजार परिस्थितियों में भी मजबूत ऑपरेटिंग प्रदर्शन बनाए रखा।
H2 में मजबूत रिकवरी की उम्मीद
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ज़न टेक्नोलॉजीज फिलहाल 'अल्पकालिक गिरावट' के दौर में है, लेकिन वित्त वर्ष की दूसरी छमाही (H2FY26) में सुधार की पूरी संभावना है। ब्रोकरेज के अनुसार, ऑर्डर इंफ्लो धीमा रहा क्योंकि सरकार का ध्यान हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट्स पर केंद्रित था। फिर भी, कंपनी के प्रबंधन और ब्रोकरेज दोनों को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में ऑर्डर बुकिंग में तेजी से उछाल देखने को मिलेगा।
एंटी-ड्रोन ऑर्डर की उम्मीद
रिपोर्ट में कहा गया है कि जेन टेक्नोलॉजीज का प्रबंधन आश्वस्त है कि सिम्युलेटर और एंटी-ड्रोन सिस्टम से जुड़े लगभग ₹650 करोड़ के लंबित ऑर्डर H2FY26 में पूरे हो जाएंगे। चॉइस इंस्टीट्यूशनल ने यह भी जोड़ा कि कंपनी को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने एंटी-ड्रोन और ट्रेनिंग सिम्युलेशन सिस्टम्स की मजबूत मांग मिल रही है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनी के ऑर्डर इंफ्लो में तेज उछाल आएगा और प्रबंधन द्वारा दिए गए ₹6,000 करोड़ के कुल निष्पादन लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा।
मजबूत फंडामेंटल्स
चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कंपनी की वित्तीय स्थिति को “sound and robust” बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के पास कर्ज़मुक्त बैलेंस शीट है। कंपनी के पास ₹1,100 करोड़ से अधिक की नेट कैश पोजिशन है। EBITDA मार्जिन मजबूत बने हुए हैं, जिससे कंपनी की ऑपरेटिंग एफिशिएंसी साबित होती है। रिपोर्ट में कहा गया कि हालिया शेयर मूल्य में गिरावट “अल्पकालिक निष्पादन देरी” को दर्शाती है, न कि किसी “संरचनात्मक कमजोरी” को।





