Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Drone Company ideaForge Technology shares jumped over 10 Percent Company bagged over 100 crore rupee order
ड्रोन कंपनी का शेयर रॉकेट सा उड़ा, इंडियन आर्मी से मिले हैं 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर

ड्रोन कंपनी का शेयर रॉकेट सा उड़ा, इंडियन आर्मी से मिले हैं 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर

संक्षेप:

ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयर 11% से ज्यादा चढ़कर 519.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में यह तूफानी तेजी इंडियन आर्मी से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के नए डिफेंस ऑर्डर मिलने के बाद आई है।

Nov 17, 2025 01:16 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयर रॉकेट सा उड़ गए हैं। आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयर सोमवार को BSE में 11 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 519.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। ड्रोन कंपनी के शेयरों में यह तूफानी तेजी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के नए डिफेंस ऑर्डर मिलने के बाद आई है। पिछले 8 महीने में आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयरों में 60 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 660.55 रुपये है। वहीं, आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 301 रुपये है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आर्मी से मिले ऑर्डर के डीटेल्स
ड्रोन कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी ने बताया है कि उसे इंडियन आर्मी से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के सप्लाई ऑर्डर मिले हैं। आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी को अपने नेक्स्ट जेनरेशन टैक्टिकल अनमैन्ड व्हीकल जोल्ट (Zolt) और ऑल-टेराइन वीटीओएल ड्रोन स्विच 2 (SWITCH) की सप्लाई के लिए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने बताया है कि जोल्ट के सप्लाई की ऑर्डर वैल्यू करीब 75 करोड़ रुपये है। वहीं, स्विच 2 की ऑर्डर वैल्यू 30 करोड़ रुपये की है। आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी ने बताया है कि उसे कई बड़े डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट्स मिले हैं।

ये भी पढ़ें:45% चल रहा GMP, पहले दिन तगड़ा फायदा करा सकता है यह शेयर, IPO पर 141 गुना दांव

अभी IPO प्राइस से नीचे हैं कंपनी के शेयर
आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी (ideaForge Technology) का आईपीओ दांव लगाने के लिए 26 जून 2023 को खुला था और यह 30 जून तक ओपन रहा। आईपीओ से कंपनी के शेयर का दाम 672 रुपये था। आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयर 7 जुलाई 2023 को BSE में 1305.10 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग वाले दिन कंपनी के शेयर उछाल के साथ 1295.50 रुपये पर बंद हुए। हालांकि, अभी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयर अपने आईपीओ प्राइस से नीचे चल रहे हैं। आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी का आईपीओ टोटल 106.06 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 85.2 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। वहीं, एंप्लॉयीज कैटेगरी में 96.65 गुना दांव लगा था।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।