बदलने वाले हैं PAN से जुड़े नियम, पैसे निकालने या खर्च करने वालों को जानना जरूरी

Feb 10, 2026 02:19 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वर्तमान में एक ही दिन में ₹50,000 से अधिक की नकद जमा पर पैन कार्ड देना जरूरी होता है। इसी तरह, मोटर वाहन खरीदते समय पैन नंबर बताने की राशि सीमा में भी बदलाव किया गया है। हॉस्पिटैलिटी और इवेंट मैनेजमेंट सेक्टर पर भी इन नियमों का असर पड़ेगा।

बदलने वाले हैं PAN से जुड़े नियम, पैसे निकालने या खर्च करने वालों को जानना जरूरी

पैन कार्ड से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं। दरअसल, हाल ही में केंद्र सरकार ने नए आयकर नियम-2026 का ड्राफ्ट जारी किया है। इस ड्राफ्ट के अनुसार, अब किसी व्यक्ति के एक या एक से अधिक बैंक खातों में एक वित्तीय वर्ष के दौरान कुल ₹10 लाख या उससे अधिक की नकद जमा या निकासी पर PAN अनिवार्य होगा।

बता दें कि वर्तमान में एक ही दिन में ₹50,000 से अधिक की नकद जमा पर पैन कार्ड देना जरूरी होता है। इसी तरह, मोटर वाहन खरीदते समय पैन नंबर बताने की राशि सीमा में भी बदलाव किया गया है। पहले मोटर वाहन, जिनमें मोटरसाइकिल भी शामिल हैं, खरीदते समय 5 लाख रुपये से अधिक कीमत होने पर पैन नंबर बताना अनिवार्य था। वर्तमान नियमों के तहत, दोपहिया वाहन खरीदते समय पैन नंबर बताने का कोई प्रावधान नहीं है। मोटर वाहनों के लिए, कीमत चाहे कितनी भी हो, पैन नंबर बताना अनिवार्य है।

हॉस्पिटैलिटी और इवेंट मैनेजमेंट पर भी असर

हॉस्पिटैलिटी और इवेंट मैनेजमेंट सेक्टर पर भी इन नियमों का असर पड़ेगा। होटल या रेस्टोरेंट के बिल, कन्वेंशन सेंटर, बैंक्वेट हॉल या किसी इवेंट मैनेजमेंट सेवा के भुगतान पर यदि राशि 1 लाख रुपये से अधिक है तो पैन कार्ड देना जरूरी होगा। अभी यह सीमा 50,000 रुपये है। वहीं, अभी तक किसी भी संपत्ति की खरीद, बिक्री, गिफ्ट या जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट के लिए ₹10 लाख की सीमा थी, जिसे बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का प्रस्ताव है। बीमा कंपनियों के साथ अकाउंट-आधारित संबंध शुरू करने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य होगा। अभी केवल ₹50,000 से अधिक के वार्षिक भुगतान पर पैन कार्ड जरूरी होता है।

नया आयकर अधिनियम, 2025 कब लागू होगा?

नया आयकर अधिनियम 1 अप्रैल, 2026 से लागू होने वाला है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सीबीडीटी हितधारकों से परामर्श के बाद नियमों को अंतिम रूप देगा और मार्च के पहले सप्ताह तक उन्हें अधिसूचित कर देगा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,