Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़dont worry if you havent received your refund if you have forgotten something file a revised return
रिफंड नहीं मिला तो मत हों परेशान, कुछ भूल गए हैं तो संशोधित रिटर्न दाखिल करें

रिफंड नहीं मिला तो मत हों परेशान, कुछ भूल गए हैं तो संशोधित रिटर्न दाखिल करें

संक्षेप: विभाग कुछ रिफंड दावों का विश्लेषण कर रहा है, जो उच्च राशि के थे या जिन्हें प्रणाली ने लाल झंडी दिखा दी थी। करदाताओं से भी कहा गया है कि यदि वे कुछ भूल गए हैं तो संशोधित रिटर्न दाखिल करें।

Tue, 18 Nov 2025 05:44 AMDrigraj Madheshia हिन्दुस्तान टीम
share Share
Follow Us on

Income tax Refund: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने कहा कि कहा, कुछ गलत आयकर 'रिफंड' या कटौतियों का दावा किया जा रहा था। इसलिए कम राशि के 'रिफंड' जारी किए जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि शेष 'रिफंड' इस महीने या दिसंबर तक जारी कर दिए जाएंगे। उनसे आयकर 'रिफंड' जारी करने में देरी के बारे में सवाल किया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि विभाग कुछ 'रिफंड' दावों का विश्लेषण कर रहा है, जो उच्च राशि के थे या जिन्हें प्रणाली ने लाल झंडी दिखा दी थी। करदाताओं से भी कहा गया है कि यदि वे कुछ भूल गए हैं तो संशोधित 'रिटर्न' दाखिल करें।

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में करदाताओं के 'लाउंज' के उद्घाटन के अवसर पर सीबीडीटी के चेयरमैन ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट में निर्धारित 25.20 लाख करोड़ रुपये के टैक्स कलेक्शन के लक्ष्य को हासिल कर लेने की सोमवार को उम्मीद जताई।

कलेक्शन के संबंध में अग्रवाल ने कहा कि प्रत्यक्ष कर संग्रह पिछले वर्ष की तुलना में 6.99 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है, जो एक उत्साहजनक रुझान है। उन्होंने कहा, '' हमें उम्मीद है कि साल के अंत तक हम लक्ष्य हासिल कर लेंगे। करदाताओं की प्रतिक्रिया भी अच्छी रही है।''

अग्रवाल ने कहा, एक अप्रैल से लागू होने वाले नए आयकर नियमों के बारे में अग्रवाल ने कहा कि नए नियमों व फॉर्म को साल के अंत या जनवरी, 2026 तक अधिसूचित किए जाने की उम्मीद है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।