Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़DMart share price rallies in biggest 1 day spike in five months still down 23 percent from recent high
5 महीने बाद इस शेयर ने पकड़ी तूफानी रफ्तार, कंपनी के बिजनेस अपडेट से झूमे निवेशक

5 महीने बाद इस शेयर ने पकड़ी तूफानी रफ्तार, कंपनी के बिजनेस अपडेट से झूमे निवेशक

संक्षेप:

सप्ताह के तीसरे दिन यह शेयर 5% से ज्यादा बढ़कर दिन के हाई ₹3849 प्रति शेयर पर पहुंच गया। नई तेजी से कंपनी के शेयरहोल्डर्स को भी कुछ राहत मिली है क्योंकि सितंबर में ₹4949 के एक साल के हाई पर पहुंचने के बाद से स्टॉक सुस्त पड़ा था।

Jan 07, 2026 04:32 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

DMart share price: शेयर बाजार भले ही बुधवार को बिकवाली मोड में हो लेकिन रिटेल चेन DMart चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर डिमांड में रहे। सप्ताह के तीसरे दिन यह शेयर 5% से ज्यादा बढ़कर दिन के हाई ₹3849 प्रति शेयर पर पहुंच गया, जो अगस्त 2025 के बाद से एक दिन में सबसे बड़ी बढ़त है। नई तेजी से कंपनी के शेयरहोल्डर्स को भी कुछ राहत मिली है क्योंकि सितंबर में ₹4949 के एक साल के हाई पर पहुंचने के बाद से स्टॉक सुस्त पड़ा था। पिछले हफ्ते दिसंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट जारी होने के बाद बिकवाली और बढ़ गई थी, जिससे स्टॉक मार्च 2025 के बाद से सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिसंबर तिमाही के अपडेट

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड की आय 13.15 प्रतिशत बढ़कर 17,612.62 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी की वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में परिचालन से आय 15,565.23 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर डी-मार्ट का राजस्व 8.6 प्रतिशत बढ़ा। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में यह 16,218.79 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी ने 10 स्टोर जोड़े, जिससे FY26 में अब तक कुल 27 स्टोर जोड़े गए और पूरे भारत में डी-मार्ट के कुल स्टोर की संख्या 442 हो गई।

ब्रोकरेज को क्या है उम्मीदें

घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि स्टोर की संख्या में बढ़ोतरी डीमार्ट के में अहम भूमिका निभाएगी। ब्रोकरेज को अनुमान है कि कंपनी FY26 में 60 नेट स्टोर जोड़ सकती है, जो FY25 के 50 से अधिक है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि मीडियम टर्म में कंपनी के ग्रॉस मार्जिन पर दबाव बना रहेगा। JM फाइनेंशियल को भी फ्लैट ग्रॉस मार्जिन की उम्मीद है, लेकिन Q3FY26 में सालाना आधार पर 40-बेसिस-पॉइंट की गिरावट के साथ 7.5% रहने का अनुमान है, जिसका मुख्य कारण नेगेटिव ऑपरेटिंग लेवरेज है। EBITDA सालाना आधार पर 8% बढ़कर ₹13.3 बिलियन हो जाएगा और नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 3% की बढ़ोतरी के साथ ₹8.1 बिलियन होने का अनुमान है।

शेयर का परफॉर्मेंस

सितंबर के ₹4949 के हाई से एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड शेयर 23% गिर गए हैं। यह फरवरी और अगस्त 2025 के बीच लंबे समय तक चली बुल रन के बाद हुआ। इस दौरान शेयर में 40% की तेजी आई थी। शेयर अपने रिकॉर्ड हाई ₹5900 से फिलहाल 35.2% नीचे है। लक्ष्मीश्री के रिसर्च हेड अंशुल जैन के मुताबिक DMart पिछले 22 हफ्तों से 3205 से 3518 की एक बड़ी रेंज में फंसा हुआ है। यह शेयर हाल के हाई से 27% से ज्यादा गिर गया है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,