Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Dmart radhakishan damani invests 90 crore rs in lenskart ahead of ipo detail is here
आईपीओ से पहले लेंसकार्ट में दमानी का बड़ा दांव, ₹90 करोड़ का किया निवेश

आईपीओ से पहले लेंसकार्ट में दमानी का बड़ा दांव, ₹90 करोड़ का किया निवेश

संक्षेप:

दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी ने एक बड़ा दांव लगाया है। दमानी ने आईवियर कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में करीब 90 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब लेंसकार्ट अपने आईपीओ को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Fri, 24 Oct 2025 06:31 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिग्गज निवेशक और एवेन्यू सुपरमार्ट्स (डीमार्ट) के मालिक राधाकिशन दमानी ने एक बड़ा दांव लगाया है। जानकारी के मुताबिक दमानी ने आईवियर कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में करीब 90 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब लेंसकार्ट अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि लेंसकार्ट का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए अगले सप्ताह खुलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है आईपीओ की डिटेल

आईपीओ दस्तावेज के अनुसार लेंसकार्ट नए इक्विटी शेयर जारी कर 2150 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसके अलावा कंपनी के प्रवर्तक एवं निवेशक 13.22 करोड़ शेयर बेचेंगे। आईपीओ में ऑफर फॉर सेल के तहत कंपनी के प्रमोटर- पीयूष बंसल, नेहा बंसल, अमित चौधरी और सुमित कपाही अपने शेयर बेच रहे हैं। निवेशक शेयरधारकों में एसवीएफ II लाइटबल्ब (केमेन) लिमिटेड, स्क्रोडरे कैपिटल प्राइवेट इक्विटी एशिया मॉरिशस लिमिटेड, पीआई ऑपर्च्युनिटीज फंड-II, मैक्रिची इनवेस्टमेंट्स, केदारा कैपिटल फंड II और अल्फा वेव वेंचर्स एलपी अपने शेयर बेच रहे हैं।

लेंसकार्ट ने बताया था कि आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी द्वारा संचालित और कंपनी के मालिकाना हक वाले नये स्टोर शुरू करने लीज, किराया और लाइसेंस समझौते के भुगतान के लिए किया जायेगा। इसके साथ ही टेक्नोलॉजी, क्लाउड संबंधी इंफ्रा, ब्रांड के विपणन और कारोबार के प्रमोशन के लिए किया जाएगा।

2008 में वजूद में आई कंपनी

बता दें कि लेंसकार्ट की स्थापना 2008 में की गई। 2010 में एक ऑनलाइन आईवियर प्लेटफॉर्म के रूप में इसने शुरुआत की और 2013 में नयी दिल्ली में अपना पहला बिक्री केंद्र खोला। पिछले कुछ वर्षों में इसने आईवियर कैटेगरी में देश के सबसे प्रमुख कंज्यूमर ब्रांड में से एक के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है। कंपनी की उपस्थिति मेट्रो, टियर-1 और टियर-2 शहरों में है, साथ ही दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य पूर्व में अंतरराष्ट्रीय परिचालन भी है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।