मुनाफे में तेज गिरावट, फिर भी रॉकेट सा उड़ा शेयर, अब मिला 14600 रुपये का टारगेट

Vishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

चौथी तिमाही में मुनाफा घटने के बाद भी डिक्शन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तूफानी तेजी आई। कंपनी के शेयर बुधवार को 9% से अधिक के उछाल के साथ 11,124.95 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी का मुनाफा 36% घटा है।

मुनाफे में तेज गिरावट, फिर भी रॉकेट सा उड़ा शेयर, अब मिला 14600 रुपये का टारगेट

मुनाफा घटने के बाद भी मल्टीबैगर कंपनी डिक्शन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में बुधवार को तूफानी तेजी आई है। डिक्शन टेक्नोलॉजीज के शेयर बुधवार को BSE में 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 11,124.95 रुपये पर बंद हुए हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है। डिक्शन टेक्नोलॉजीज के शेयर 14000 रुपये के पार जा सकते हैं। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई चौथी तिमाही में डिक्शन टेक्नोलॉजीज का मुनाफा सालाना आधार पर 36 पर्सेंट घटा है।

कंपनी को हुआ है 256 करोड़ रुपये का मुनाफा
मल्टीबैगर कंपनी डिक्शन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies) को चौथी तिमाही में 256 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 401 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। मार्च 2026 तिमाही में ऑपरेशंस से मिलने वाला कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 2 पर्सेंट बढ़कर 10,511 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में डिक्शन टेक्नोलॉजीज का रेवेन्यू 10,293 करोड़ रुपये था। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में डिक्शन टेक्नोलॉजीज की टोटल इनकम 3 पर्सेंट बढ़कर 10,595 करोड़ रुपये रही है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी की टोटल इनकम 10,304 करोड़ रुपये थी। मार्च 2026 तिमाही में डिक्शन टेक्नोलॉजीज की अदर इनकम 84 करोड़ रुपये रही है।

डिक्शन के शेयरों को मिला 14,600 रुपये का टारगेट
घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने मल्टीबैगर कंपनी डिक्शन टेक्नोलॉजीज पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। मोतीलाल ओसवाल ने डिक्शन टेक्नोलॉजीज के शेयरों के लिए 14,600 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यानी, कंपनी के शेयर 44 पर्सेंट उछल सकते हैं। ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने डिक्शन टेक्नोलॉजीज को ऐड (Add) रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों को 11,200 रुपये का टारगेट दिया है। वहीं, विदेशी ब्रोकरेज हाउस गोल्डमैन सैक्स ने कंपनी के शेयरों पर सेल रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों का टारगेट प्राइस पहले 9985 रुपये से घटाकर 9790 रुपये कर दिया है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

1159% उछल गए हैं डिक्शन टेक्नोलॉजीज के शेयर
मल्टीबैगर कंपनी डिक्शन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies) के शेयर पिछले 6 साल में 1159 पर्सेंट चढ़ गए हैं। डिक्शन टेक्नोलॉजीज के शेयर 15 मई 2020 को 883.38 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 13 मई 2026 को 11,124.95 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो डिक्शन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 181 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयर 230 पर्सेंट उछल गए हैं। वहीं, पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 288 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। डिक्शन टेक्नोलॉजीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 18,471.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 9,605.05 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,