कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: सरकार ने किया बोनस का ऐलान, जानें किसको मिलेगा ₹6908

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • Bonus:  वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र ग्रुप C और नॉन-गजेटेड ग्रुप B कर्मचारियों को 30 दिन की सैलरी के बराबर नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (Non-PLB) दिया जाएगा
  • बोनस का कैलकुलेशन ₹7,000 मंथली सैलरी सीलिंग पर होगी

Bonus
मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को 30 दिन का नॉन-प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड यानी एड-हॉक बोनस मंजूर किया है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए सालाना बोनस को लेकर अहम खबर है। सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस का तोहफा दिया है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र ग्रुप C और नॉन-गजेटेड ग्रुप B कर्मचारियों को 30 दिन की सैलरी के बराबर नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (Non-PLB) दिया जाएगा। इसके तहत कर्मचारियों को अधिकतम ₹6,908 मिल सकते हैं। हालांकि, इस बोनस का लाभ पाने के लिए कर्मचारियों को सरकार की ओर से तय पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

किन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस?

सरकार की इस योजना के तहत ऐसे केंद्रीय ग्रुप C कर्मचारी बोनस के पात्र होंगे, जो प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) योजना के दायरे में नहीं आते हैं। इसके अलावा, नॉन-गजेटेड ग्रुप B कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिल सकता है, बशर्ते उन्हें किसी अन्य प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस योजना के तहत बोनस नहीं मिलता हो।

वित्त मंत्रालय ने 15 अक्टूबर 2026 को मेमोरेंडम जारी कर राष्ट्रपति की मंजूरी की जानकारी दी। बोनस का खर्च संबंधित मंत्रालयों और विभागों के वित्तीय वर्ष 2026-27 के मंजूर किए गए बजट प्रावधानों से होगा। भुगतान राउंड फिगर में किया जाएगा।

रेलवे कर्मचारियों का बोनस अलग योजना के तहत

रेलवे के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों के लिए प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस की अलग व्यवस्था है। इसलिए उन्हें मिलने वाले बोनस की गणना और राशि नॉन-PLB योजना के तहत आने वाले केंद्रीय कर्मचारियों से अलग हो सकती है।

बोनस के लिए पात्रता की शर्तें क्या हैं

कर्मचारी को 2025-26 के दौरान कम से कम 6 महीने की लगातार सर्विस पूरी करनी होगी। सामान्य नियम के तहत 31 मार्च 2026 को सर्विस में होना जरूरी है। 6 महीने से 1 साल के बीच सर्विस करने वालों को बोनस pro-rata आधार पर मिलेगा। एलिजिबिलटी पीरियड का कैलकुलेशन महीनों में की जाएगी ।

रिटायरमेंट, मृत्यु और डेपुटेशन के नियम

31 मार्च 2026 से पहले सुपरएनुएट, मेडिकल इनवैलिडेशन पर रिटायर या मृत्यु हो चुके कर्मचारी भी पात्र हैं, बशर्ते उन्होंने वर्ष में कम से कम 6 महीने नियमित सेवा की हो। राज्य सरकार, केंद्र शासित या PSU में डेपुटेशन पर गए कर्मचारियों को मूल केंद्रीय विभाग से बोनस नहीं मिलेगा। बिना ब्रेक ट्रांसफर होने पर दोनों केंद्रीय कार्यालयों की सेवा जोड़कर पात्रता बनाई जा सकती है।

क्या है ₹6,908 का गणित

बोनस के लिए कर्मचारी के औसत मंथली सैलरी और ₹7,000 की सीलिंग में से जो कम हो, उसे आधार बनाया जाएगा। मंथली अमाउंट को 30.4 से भाग देकर एक दिन का बोनस निकाला जाएगा। फिर इसे बोनस दिनों से गुणा किया जाएगा।

₹7,000 की सैलरी पर कैलकुलेशन: ₹7,000 × 30 ÷ 30.4 = ₹6,908

कैजुअल लेबर को क्या मिलेगा

सप्ताह में 6 दिन कार्यालयों में काम करने वाले कैजुअल लेबर को 3 साल या अधिक तक हर साल कम से कम 240 दिन काम करना होगा। सप्ताह में 5 दिन वाले दफ्तरों में हर साल कम से कम 206 दिन, 3 साल या अधिक जरूरी हैं। उनके लिए मंथली सीलिंग ₹1,200 है।

30 दिन का बोनस: ₹1,200 × 30 ÷ 30.4 = ₹1,184

अगर वास्तविक मंथली सैलरी ₹1,200 से कम है, तो उसी आधार पर गणना होगी। कई केंद्रीय कार्यालयों के क्वालिफाइंग वर्किंग डे जोड़े जा सकते हैं, बशर्ते उन दिनों का बोनस, एक्स-ग्रेशिया या इंसेंटिव पहले न मिला हो। साल के दौरान नियमित किए गए कैजुअल लेबर भी शर्त पूरी होने पर पात्र माने जाएंगे।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़गुड न्यूज: सरकार ने किया बोनस का ऐलान, जानें किसको मिलेगा ₹6908