आज नहीं खरीदा तो चूक जाएंगे मौका! RIL, HDFC समेत ये 16 स्टॉक बांटेंगे डिविडेंड, ये रही पूरी लिस्ट

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC AMC, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत 16 कंपनियां 5 जून को एक्स-डिविडेंड होने जा रही हैं। SEBI के T+1 नियम के तहत निवेशकों के पास इन शेयरों को खरीदने का आखिरी मौका आज है। HDFC AMC ₹54 प्रति शेयर का सबसे बड़ा डिविडेंड दे रही है, जबकि RIL ₹6 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड घोषित कर चुकी है। 

आज नहीं खरीदा तो चूक जाएंगे मौका! RIL, HDFC समेत ये 16 स्टॉक बांटेंगे डिविडेंड, ये रही पूरी लिस्ट

शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए डिविडेंड किसी बोनस से कम नहीं होता। अगर आप भी ऐसे निवेशक हैं, जो शेयरों से नियमित कमाई करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), HDFC AMC, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कुल 16 कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रही हैं। इन कंपनियों के लिए 5 जून रिकॉर्ड डेट तय की गई है, यानी निवेशकों के पास इन शेयरों को खरीदने का आखिरी मौका आज है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

SEBI के T+1 सेटलमेंट नियम के अनुसार किसी भी निवेशक को रिकॉर्ड डेट से कम से कम एक ट्रेडिंग दिन पहले शेयर खरीदना जरूरी होता है, तभी वह निवेशक कंपनी के डिविडेंड का पात्र बनता है। ऐसे में जो निवेशक 5 जून के डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें आज ही संबंधित शेयर खरीदने होंगे।

इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 6 रुपये का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है। रिलायंस पिछले 25 सालों में 28 बार डिविडेंड दे चुकी है, जो कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है। हालांकि, इसका डिविडेंड यील्ड फिलहाल लगभग 0.42% है।

वहीं, इस बार सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली कंपनी HDFC Asset Management Company (HDFC AMC) है। कंपनी अपने निवेशकों को प्रति शेयर 54 रुपये का अंतिम डिविडेंड देने जा रही है। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा ने 8.50 रुपये प्रति शेयर, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 1.20 रुपये प्रति शेयर और BEML ने 2.30 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया है।

फार्मा सेक्टर की बड़ी कंपनी शिप्ला (Cipla) भी अपने निवेशकों को 13 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। वहीं, ICICI प्रूडंशियल लाइफ इंश्योरेंस (Prudential Life Insurance) ने 1.65 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है। एनर्जी सेक्टर की कंपनी JSW एनर्जी भी 2 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड देने जा रही है।

क्रमांककंपनी का नामडिविडेंड का प्रकारडिविडेंड (प्रति शेयर)
1HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनीअंतिम (Final) डिविडेंड₹54.00
2सिप्ला (Cipla)अंतिम (Final) डिविडेंड₹13.00
3बैंक ऑफ बड़ौदाअंतिम (Final) डिविडेंड₹8.50
4जागरण प्रकाशनअंतरिम (Interim) डिविडेंड₹7.00
5रिलायंस इंडस्ट्रीजअंतिम (Final) डिविडेंड₹6.00
6पोन्नी शुगर्सअंतिम (Final) डिविडेंड₹5.00
7जागरण प्रकाशनविशेष (Special) डिविडेंड₹3.00
8आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीजअंतिम (Final) डिविडेंड₹2.50
9बीईएमएल (BEML)अंतरिम (Interim) डिविडेंड₹2.30
10जेएसडब्ल्यू एनर्जीअंतिम (Final) डिविडेंड₹2.00
11आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंसअंतिम (Final) डिविडेंड₹1.65
12बैंक ऑफ महाराष्ट्रअंतिम (Final) डिविडेंड₹1.20
13एमकेवेंचर्स कैपिटलअंतरिम (Interim) डिविडेंड₹0.25
14माहिक्रा केमिकल्सअंतरिम (Interim) डिविडेंड₹0.15
15क्यूगो फाइनेंस (QGO Finance)अंतरिम (Interim) डिविडेंड₹0.15
16वर्टोज (Vertoz)अंतरिम (Interim) डिविडेंड₹0.10
17स्पेसनेट एंटरप्राइजेजअंतरिम (Interim) डिविडेंड₹0.01
कुल₹106.81

इसके अलावा Archean Chemical Industries, Jagran Prakashan, Ponni Sugars, Mahickra Chemicals, MKVentures Capital, QGO Finance, Spacenet Enterprises और Vertoz जैसी कंपनियां भी अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का लाभ देने वाली हैं। खास बात यह है कि Jagran Prakashan ने कुल 10 रुपये प्रति शेयर (3 रुपये स्पेशल और 7 रुपये अंतरिम डिविडेंड) देने का ऐलान किया है।

टॉप-5 सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली कंपनियां

रैंककंपनीडिविडेंड
1HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी₹54
2सिप्ला₹13
3बैंक ऑफ बड़ौदा₹8.50
4जागरण प्रकाशन₹7
5रिलायंस इंडस्ट्रीज₹6

एक्सपर्ट का कहना है कि केवल डिविडेंड पाने के लिए किसी शेयर में निवेश करने से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, बिजनेस मॉडल और भविष्य की संभावनाओं को भी समझना जरूरी है। कई बार निवेशक सिर्फ डिविडेंड के लालच में शेयर खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में शेयर की कीमत में गिरावट उनके प्रॉफिट को कम कर देती है।

अगर आपके पोर्टफोलियो में इनमें से कोई शेयर पहले से मौजूद है, तो आपके लिए यह अतिरिक्त कमाई का मौका हो सकता है। वहीं, नए निवेशकों के लिए आज इन शेयरों में एंट्री लेने का आखिरी अवसर माना जा रहा है, ताकि वे घोषित डिविडेंड का फायदा उठा सकें।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,