मध्य प्रदेश में मिला कंपनी को ₹4900 करोड़ का काम, सुस्त शेयरों ने बदली चाल, 3% की तेजी

Dec 22, 2025 04:32 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सुस्त पड़े शेयर दिलीप बिल्डकॉम लिमिटेड (Dilip Buildcon Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज उछाल देखने को मिली है। इस उछाल का कारण नया वर्क ऑर्डर है। कंपनी को यह नया काम मध्यप्रदेश में मिला है। इस वर्क ऑर्डर की वैल्यू करीब 4900 करोड़ रुपये है।

मध्य प्रदेश में मिला कंपनी को ₹4900 करोड़ का काम, सुस्त शेयरों ने बदली चाल, 3% की तेजी

सुस्त पड़े शेयर दिलीप बिल्डकॉम लिमिटेड (Dilip Buildcon Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज उछाल देखने को मिली है। इस उछाल का कारण नया वर्क ऑर्डर है। कंपनी को यह नया काम मध्यप्रदेश में मिला है। इस वर्क ऑर्डर की वैल्यू करीब 4900 करोड़ रुपये है।

क्या है वर्क ऑर्डर ऑर्डर डीटेल्स

एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि उन्हें मध्य प्रदेश उर्जा विकास निगम लिमिटेड से यह वर्क ऑर्डर मिला है। इस वर्क ऑर्डर के अनुसार कंपनी को सोलर पीवी पावर प्लांट के डेवलपमेंट, डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, कंस्ट्रक्शन, टेस्टिंग, कमिशनिंग, ऑपरेशंस और मेंटनेंस का काम मिला है। कंपनी को 25 साल तक पावर की सप्लाई एमपीपीएमसीएल को देनी है।

सुस्त पड़े शेयरों में तेजी

दिलीप बिल्डकॉम के शेयरों में आज उछाल देखने को मिली है। बीएसई में कंपनी के शेयर 459 रुपये के लेवल पर आज खुला था। दिन में अशोक बिल्डकॉम के शेयर 484 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक गए थे। मार्केट के बंद होने के समय पर दिलीप बिल्डकॉम के शेयरों का भाव 3.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 476.35 रुपये के स्तर पर थे। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 587.90 रुपये और 52 वीक लो लेवल 363.45 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 7738 करोड़ रुपये का है।

शेयरों का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं

बीते 3 महीने में यह स्टॉक 14 प्रतिशत टूट चुका है। वहीं, एक साल में दिलीप बिल्डकॉम के शेयरों की कीमतों में महज 1.50 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 9.64 प्रतिशत की तेजी आई है।

दो साल में दिलीप बिल्डकॉम के शेयरों का भाव 23 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं, 3 साल में कंपनी के शेयरों में 114 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 40.68 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

कंपनी दे रही है लगातार डिविडेंड

2025 में कंपनी ने एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दे रही है। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;