डिजिटल गोल्ड vs गोल्ड ETF: कौन देगा ज्यादा रिटर्न, कौन ज्यादा सुरक्षित निवेश? दोनों में क्या फर्क? यहां जानें सबकुछ

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Digital Gold vs Gold ETF: आज के समय में सोने में निवेश के लिए सिर्फ ज्वेलरी ही नहीं, बल्कि डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ETF जैसे स्मार्ट विकल्प भी मौजूद हैं। डिजिटल गोल्ड में आप ऑनलाइन असली सोना खरीदते हैं, जबकि गोल्ड ETF शेयर बाजार से जुड़ा है। आइए दोनों का फर्क समझते हैं।

डिजिटल गोल्ड vs गोल्ड ETF: कौन देगा ज्यादा रिटर्न, कौन ज्यादा सुरक्षित निवेश? दोनों में क्या फर्क? यहां जानें सबकुछ

Digital Gold vs Gold ETF: भारत में सोना सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि एक मजबूत निवेश का भी हिस्सा है। आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय घरों में करीब 25,000 – 30,000 टन सोना मौजूद है, जिसकी कुल वैल्यू ट्रिलियन डॉलर में पहुंच चुकी है। लेकिन, आज के डिजिटल दौर में लोग सिर्फ ज्वेलरी या सिक्कों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ETF जैसे स्मार्ट विकल्पों की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर आसान भाषा में समझें तो डिजिटल गोल्ड असली सोने जैसा ही होता है, बस फर्क इतना है कि आप इसे ऑनलाइन खरीदते हैं और यह आपके नाम से सेफ वॉल्ट में रखा जाता है। आइए इसको जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

डिजिटल गोल्ड की खासियत


डिजिटल गोल्ड की सबसे खास यह है कि आप इसमें ₹1 से भी निवेश शुरू कर सकते हैं और कभी भी खरीद-बेच सकते हैं। हालांकि, इसे न तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) और न ही SEBI (Securities and Exchange Board of India) पूरी तरह रेगुलेट करते हैं, इसलिए इसमें थोड़ा जोखिम भी माना जाता है।

गोल्ड ETF कैसा निवेश?

वहीं गोल्ड ETF एक ऐसा निवेश विकल्प है, जो शेयर बाजार में ट्रेड होता है। इसमें आप सोने की कीमत पर आधारित यूनिट्स खरीदते हैं, जहां हर यूनिट लगभग 1 ग्राम सोने के बराबर होती है। इसे डीमैट अकाउंट के जरिए खरीदा-बेचा जाता है और इसकी कीमत बाजार के हिसाब से बदलती रहती है। सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें स्टोरेज की कोई चिंता नहीं होती और यह पूरी तरह SEBI द्वारा रेगुलेटेड होता है, जिससे पारदर्शिता और सुरक्षा ज्यादा रहती है।

फीचर्सडिजिटल गोल्डगोल्ड ETF
ऑनरशिपआपके नाम पर सुरक्षित रखा गया असली सोनाफंड की यूनिट्स, जो सोने की कीमत को ट्रैक करती हैं (फिजिकल गोल्ड नहीं)
खरीदने का तरीकाऐप/वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन खरीदस्टॉक एक्सचेंज के जरिए (डीमैट अकाउंट से)
न्यूनतम निवेश₹1 से भी शुरू कर सकते हैं1 यूनिट की कीमत से शुरुआत
प्योरिटी24K, 99.9% शुद्ध सोनाफंड द्वारा समर्थित उच्च शुद्धता वाला सोना
लिक्विडिटीकभी भी खरीद/बेच सकते हैंमार्केट टाइम में ही ट्रेड कर सकते हैं
स्टोरेज और सुरक्षाप्रोवाइडर के वॉल्ट में सुरक्षित, आमतौर पर बिना अतिरिक्त खर्चफिजिकल स्टोरेज की जरूरत नहीं
रेगुलेशन (नियमन)पूरी तरह से रेगुलेटेड नहींSEBI द्वारा रेगुलेटेड
डिलीवरी ऑप्शनफिजिकल गोल्ड (सिक्के/बार) में कन्वर्ट कर सकते हैंफिजिकल डिलीवरी का विकल्प नहीं

टैक्स में कितना अंतर?

इसमें टैक्स के लिहाज से भी फर्क है। एक तरफ जहां डिजिटल गोल्ड में 2 साल बाद 12.5% लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन लगता है, वहीं, दूसरी ओर गोल्ड ETF में 1 साल बाद ही यही टैक्स लागू हो जाता है।

अगर निवेश के नजरिए से देखें तो डिजिटल गोल्ड छोटे और आसान निवेश के लिए बेहतर है, जबकि गोल्ड ETF लंबे समय और सुरक्षित निवेश के लिए ज्यादा उपयुक्त माना जाता है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि कुल पोर्टफोलियो का 5-10% हिस्सा ही सोने में रखें और निवेश से पहले अपने लक्ष्य, जोखिम और समय को जरूर समझें। सही विकल्प चुनकर आप सोने से अच्छा रिटर्न भी पा सकते हैं और अपने निवेश को सुरक्षित भी रख सकते हैं।

डिस्क्लेमर:- यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और अनुशंसाएं व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि लाइव हिंदुस्तान के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे निवेश संबंधी कोई भी निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श लें।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,