LPG के बाद अब इस चीज की किल्लत! कई शहरों में आउट ऑफ स्टॉक होने से लोग परेशान, सप्लाई पर ब्रेक?

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Diet Coke Out of stock: कई शहरों में डाइट कोक की अचानक कमी देखने को मिल रही है, जिससे लोग सोशल मीडिया पर इसकी तुलना LPG संकट से कर रहे हैं। इसके पीछे एल्युमिनियम कैन की सप्लाई समस्या, नए BIS नियम और जीरो-शुगर ड्रिंक्स की बढ़ती डिमांड जैसे कारण हैं। 

LPG के बाद अब इस चीज की किल्लत! कई शहरों में आउट ऑफ स्टॉक होने से लोग परेशान, सप्लाई पर ब्रेक?

Diet Coke Out of stock: अगर आप भी रोजाना ठंडी डाइट कोक (Diet Coke) पीने वालों में से एक हैं, तो पिछले कुछ दिनों में आपने दुकानों से इस ड्रिंक को अचानक गायब होते हुए नोटिस किया होगा। बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में सुपरमार्केट की शेल्फ खाली दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस कमी की तुलना LPG संकट से कर रहे हैं और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर ‘Diet Coke is the new LPG’ ट्रेंड करने लगा।

सोशल मीडिया पर क्या कह रहे लोग?

सोशल मीडिया पर नेटिजन्स मजेदार लेकिन परेशान अंदाज में अपनी बात रख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा अब तो डाइट कोक (Diet Coke) भी LPG की तरह मिल रहा है।

वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि डाइट कोक (Diet Coke) की कमी मुझे LPG से भी ज्यादा परेशान कर रही है। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि हर जगह पूछो तो जवाब मिलता है, स्टॉक नहीं है। कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि दिल्ली-NCR में अभी थोड़ी उपलब्धता बनी हुई है, लेकिन बाकी शहरों में हालात टाइट हैं।

क्विक-कॉमर्स ऐप्स पर भी आउट ऑफ स्टॉक

क्विक-कॉमर्स ऐप्स जैसे ब्लिंकिट (Blinkit), स्विगी (Swiggy), जेप्टो (Zepto) और इंस्टामार्ट (Instamart) पर भी डाइट कोक आउट ऑफ स्टॉक है।

आखिर क्यों हो रही है कमी?

इस अचानक आई कमी के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं।

एल्युमिनियम कैन की कमी

डाइट कोक (Diet Coke) ज्यादातर कैन में बिकता है। लेकिन, इन दिनों एल्युमिनियम कैन की सप्लाई में ग्लोबल कमी चल रही है, जिससे प्रोडक्शन और पैकेजिंग प्रभावित हुई है।

नए BIS नियम

भारत में पैकेजिंग से जुड़े नए BIS (Bureau of Indian Standards) नियम लागू हुए हैं। कंपनियों को नए स्टैंडर्ड के हिसाब से पैकेजिंग अपडेट करनी पड़ रही है, जिससे सप्लाई अस्थायी रूप से धीमी हो गई।

बढ़ती डिमांड

शहरों में जीरो शुगर (Zero Sugar) ड्रिंक्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए, ज्यादा डिमांड और कम सप्लाई के चलते स्टॉक जल्दी खत्म हो जा रहा है।

कब तक वापस आएगा स्टॉक?

अभी तक कोई आधिकारिक टाइमलाइन नहीं आई है, लेकिन जैसे ही पैकेजिंग और सप्लाई चेन नॉर्मल होगी और एल्युमिनियम कैन की उपलब्धता सुधरेगी, तब धीरे-धीरे स्टॉक वापस आने की उम्मीद है।

डाइट कोक (Diet Coke) की यह कमी दिखाती है कि आज के समय में सप्लाई चेन, ग्लोबल मटेरियल और नियमों का असर सीधे हमारी डेली की चीजों पर पड़ता है। फिलहाल अगर आपको यह ड्रिंक नहीं मिल रहा, तो थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि नई LPG वाली यह स्थिति अस्थायी ही मानी जा रही है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,