19वीं बार डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट आज, दांव लगाने से पहले चेक कर लें रिटर्न
Dividend Stock: शेयर बाजार में तेजी के बीच आज डीआईसी इंडिया लिमिटेड (DIC India Ltd) के शेयरों में भारी देखने को मिली थी। कंपनी का शेयर आज 8 प्रतिशत से अधिक लुढ़क चुका है।

Dividend Stock: शेयर बाजार में तेजी के बीच आज डीआईसी इंडिया लिमिटेड (DIC India Ltd) के शेयरों में भारी देखने को मिली थी। कंपनी का शेयर आज 8 प्रतिशत से अधिक लुढ़क चुका है। बता दें, शेयर बाजार में यह कंपनी एक्स-डिविडेंड आज सोमवार को ट्रेड कर रही है।
मिलेगा एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में DIC India Ltd ने बताया था कि एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 16 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया था। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में आज रहेगा उन्हें ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा।
इस कंपनी ने पहली बार निवेशकों को 2001 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 4.20 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को बांटा था। बता दें, कंपनी 19वीं बार निवेशकों को डिविडेंड दे रही है।
तेजी के बाद बिखरा शेयर
बीएसई में कंपनी का शेयर 619.95 रुपये के स्तर पर खुलने के बाद 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 495 रुपये के स्तर तक आ गया था। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 461.40 रुपये और 52 वीक हाई 739.90 रुपये का है। कंपनी का मार्केट कैप 454.36 करोड़ रुपये का है।
बीते एक महीने में DIC India Ltd के शेयरों की कीमतों में 10.61 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 25 प्रतिशत गिरा है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स 2.40 प्रतिशत की तेजी आई है। दो साल में DIC India Ltd के शेयरों में 15 प्रतिशत की तेजी आई है। तीन साल में यह स्टॉक 32 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।
इस कंपनी में प्रमोटर के पास 71.75 प्रतिशत है। पब्लिक के पास 28.25 प्रतिशत हिस्सा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


