Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Diamond Power share may focus tomorrow after bags 748 crore rupees Adani Green order for supply of solar cables
छोटी कंपनी को मिला अडानी समूह से बड़ा ऑर्डर, ₹143 का शेयर, कल रहेगी नजर

छोटी कंपनी को मिला अडानी समूह से बड़ा ऑर्डर, ₹143 का शेयर, कल रहेगी नजर

संक्षेप:

Small Cap stock: छोटे कैप वाली मल्टीबैगर कंपनी डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर (DPIL) ने गुरुवार मार्केट बंद होने के बाद बड़े ऑर्डर की घोषणा की, जिसके चलते शुक्रवार, 5 दिसंबर के सत्र में शेयरों में निवेशकों की नजर बनी रह सकती है।

Dec 04, 2025 08:55 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Small Cap stock: छोटे कैप वाली मल्टीबैगर कंपनी डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर (DPIL) ने गुरुवार मार्केट बंद होने के बाद बड़े ऑर्डर की घोषणा की, जिसके चलते शुक्रवार, 5 दिसंबर के सत्र में शेयरों में निवेशकों की नजर बनी रह सकती है। कंपनी को अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड से 33KV HV केबल्स (2,126 किमी) और 3.3KV सोलर MV केबल्स (3,539 किमी) सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है, जिसकी कुल कीमत ₹747.64 करोड़ है। यह प्रोजेक्ट जनवरी 2026 से दिसंबर 2026 के बीच पूरा किया जाना है। कंपनी ने यह भी साफ किया कि यह ऑर्डर किसी भी तरह की रिलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शन के तहत नहीं आता। आज गुरुवार को कंपनी के शेयर 143 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक महीने में दूसरा बड़ा ऑर्डर

यह DPIL का एक महीने में दूसरा बड़ा ऑर्डर है। इससे पहले 24 नवंबर को कंपनी ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस से ₹276 करोड़ का ऑर्डर हासिल किया था, जिसके तहत खवड़ा प्रोजेक्ट के लिए 7,668 किमी AL-59 ज़ेबरा कंडक्टर सप्लाई किए जाएंगे। करीब ₹7,538 करोड़ के मार्केट कैप वाली यह स्मॉल-कैप कंपनी LV, MV और EHV केबल्स तथा कंडक्टर्स की प्रमुख निर्माता है। पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और इंडस्ट्रियल सेक्टर में इसके उत्पादों की अहम भूमिका है। कंपनी को NCLT प्रोसेस के जरिए GSEC-मोनार्क ग्रुप ने अधिग्रहित किया था और इसकी 110 एकड़ में फैली वडोदरा प्लांट में चरणबद्ध तरीके से प्रोडक्शन फिर शुरू किया जा रहा है।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी का कहना है कि वह सरकारी डिस्कॉम, प्राइवेट डिस्कॉम, EPC कॉन्ट्रैक्टर्स, इंडस्ट्रियल क्लाइंट्स और एक्सपोर्ट मार्केट को लगातार सप्लाई करती है। FY24 में DPIL को खास तौर पर सोलर और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेक्टर में बड़ी ग्रोथ संभावनाएं दिखाई दीं, क्योंकि देश में नवीकरणीय ऊर्जा और EV इन्फ्रास्ट्रक्चर की मांग तेजी से बढ़ रही है। मार्च 2025 में कंपनी ने अपने पहले रॉड मिल में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया था, जिसकी क्षमता 80 मीट्रिक टन प्रति दिन है। यह यूनिट उसकी पूरी तरह से स्वामित्व वाली सहायक कंपनी DICABS नेक्स्टजेन स्पेशल अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड के तहत आती है।

शेयरों के हाल

शेयरों की बात करें तो स्टॉक जुलाई में अपने 1-वर्षीय उच्च स्तर ₹185 से 23% गिर चुका है, हालांकि रिटर्न के मामले में यह अब भी दंग कर देने वाला प्रदर्शन कर रहा है। पिछले दो साल में शेयर 1,246% चढ़ा है, जबकि पांच साल में 2,04,257% की अविश्वसनीय बढ़त दी है। कंपनी के लगातार नए ऑर्डर और बढ़ती औद्योगिक मांग से निवेशक अब इस स्टॉक पर और भी बारीकी से नजर रख रहे हैं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।