Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Dhara Rail Projects IPO subscribed 5 times company share GMP now 8 Percent last chance to subscribe
दो दिन में 5 गुना दांव, 8% चल रहा है GMP, अभी खुला है रेल कंपनी का IPO

दो दिन में 5 गुना दांव, 8% चल रहा है GMP, अभी खुला है रेल कंपनी का IPO

संक्षेप:

धारा रेल प्रोजेक्ट्स का आईपीओ शुरुआत के 2 दिन में 5 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया है। आईपीओ में दांव लगाने का मौका अभी बचा हुआ है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में अभी से 8 पर्सेंट के प्रीमियम पर हैं।

Dec 24, 2025 08:46 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SME कंपनी धारा रेल प्रोजेक्ट्स का IPO फुल हो गया है। धारा रेल प्रोजेक्ट्स के आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी का आईपीओ शुरुआत के 2 दिन में 5 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया है। धारा रेल प्रोजेक्ट्स के आईपीओ में दांव लगाने का मौका अभी बचा हुआ है। कंपनी का आईपीओ शुक्रवार 26 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन है। कंपनी का आईपीओ 23 दिसंबर को खुला था। धारा रेल प्रोजेक्ट्स के आईपीओ का टोटल साइज 50 करोड़ रुपये तक का है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभी 8% के प्रीमियम पर हैं कंपनी के शेयर
धारा रेल प्रोजेक्ट्स के आईपीओ (Dhara Rail Projects IPO) में कंपनी के शेयर का दाम 126 रुपये है। कंपनी के शेयर अभी ग्रे मार्केट में 10 रुपये या 8 पर्सेंट के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयर 136 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। धारा रेल प्रोजेक्ट्स के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार 29 दिसंबर को फाइनल हो सकता है। वहीं, कंपनी के शेयर बुधवार 31 दिसंबर 2025 को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:15 साल की ऊंचाई पर मिनीरत्न कंपनी के शेयर, तांबे के बढ़ते दाम से चमके शेयर

क्या करती है कंपनी
धारा रेल प्रोजेक्ट्स (Dhara Rail Projects) की शुरुआत साल 2010 में हुई है। धारा रेल प्रोजेक्ट्स एक ISO 9001:2015 सर्टिफाइड कंपनी है। यह रेलवे रोलिंग स्टॉक सिस्टम्स के लिए एनुअल मेंटीनेंस कॉन्ट्रैक्ट और रिपेयर सर्विसेज ऑफर करती है। धारा रेल प्रोजेक्ट्स वंदे भारत समेत सभी तरह की ट्रेनों के लिए एनुअल मेंटीनेंस कॉन्ट्रैक्ट (AMC) और ट्रेन लाइटिंग सिस्टम्स के लिए रिपेयर सर्विस ऑफर करती है। कंपनी ट्रेनों में पावर कार इक्विपमेंट और HVAC सिस्टम की AMC और रिपेयर सर्विस देती है।

ये भी पढ़ें:225% से ज्यादा चढ़ गया यह SME शेयर, विजय केडिया के पास हैं 393100 शेयर

दो दिन में IPO पर लगा 5 गुना दांव
धारा रेल प्रोजेक्ट्स (Dhara Rail Projects) का आईपीओ शुरुआती दो दिन में टोटल 5.02 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 4.35 गुना दांव लगा है। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों (नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या NII) की कैटेगरी में 7.21 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 4.55 गुना सब्सक्राइब हुआ है। धारा रेल प्रोजेक्ट्स के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की 2 लॉट में 2000 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को कंपनी के आईपीओ में कम से कम 2,52,000 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।