Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Dhanteras 2025 gold Rates may cross 1 50 lakh rupee at this time in next year
धनतेरस 2026 में 1.50 लाख रुपये के पार जाएगा सोना? जानें एक्सपर्ट ओपिनियन

धनतेरस 2026 में 1.50 लाख रुपये के पार जाएगा सोना? जानें एक्सपर्ट ओपिनियन

संक्षेप:

Dhanteras 2025 gold Rates: अब धनतेरस के दिन अब सोना सिर्फ शुभ के प्रतीक के तौर पर नहीं खरीदे जाते हैं। निवेशक अब इसे एक रणनीतिक कदम के आधार पर भी देखते हैं। हाल के कई सालों में इस बार धनतेरस सबसे शानदार रिटर्न दिया है।

Sat, 18 Oct 2025 12:02 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Dhanteras 2025 gold Rates: अब धनतेरस के दिन अब सोना सिर्फ शुभ के प्रतीक के तौर पर नहीं खरीदे जाते हैं। निवेशक अब इसे एक रणनीतिक कदम के आधार पर भी देखते हैं। हाल के कई सालों में इस बार धनतेरस सबसे शानदार रिटर्न दिया है। बीते 12 महीने के दौरान गोल्ड की कीमतों में 63 प्रतिशत की तेजी आई है। जिसके बाद इस बात की चर्चा तेजों पर शुरू हो गई है कि 10 ग्राम सोने का भाव 1.50 लाख रुपये तक पहुंच जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पिछले साल धनतेरस पर 10 ग्राम कोल्ड का भाव 78,840 रुपये पर था। जोकि इस शुक्रवार को 1.30 लाख रुपये के लेवल तक पहुंच गया था। इस तेजी के आगे निफ्टी50 की उछाल कई गुना पीछे है। इस समय गोल्ड की कीमतों में तेजी की दो वजहें हैं। एक तरफ जहां लोग त्योहारों और शादियों के सीजन की वजह से आभूषण खरीद रहे हैं। तो वहीं भारत सही कई देशों के सेंट्रल बैंक भी जमकर सोना खरीद रहे हैं।

ये भी पढ़ें:धनतेरस पर सोना खरीदना रहेगा फायदमेंद, जारी रहेगी तेजी!

क्या आगे जारी रहेगी तेजी?

मौजूदा परिस्थितियों, सेंट्रल बैंकों के द्वारा हो रही खरीदारी, ग्लोबल टेंशन और अमेरिकी सेंट्रल बैंक की तरफ से ब्याज दरों की कटौती की संभावना की वजह से गोल्ड की कीमतों में तेजी जारी रहेगी। ऐसा एक्सपर्ट्स का मानना है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि गोल्ड की कीमतों में तेजी का सिलसिला अभी कुछ समय तक जारी रह सकता है।

ये भी पढ़ें:धनतेरस पर क्या आज बंद रहेंगे बैंक? यहां चेक करें दिवाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Ventura का मानना है गोल्ड की अगली बुल रन धनतेरस 2025 से शुरू होगी। ब्रोकरेज हाउस 5000 डॉलर प्रति आउंस या 1.50 लाख रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर सोने का भाव 2026 में देख रहे हैं। यानी सोने का भाव 1.50 लाख रुपये के स्तर को अगले धनतेरस तक क्रॉस कर सकता है। लेकिन अगर बुल रन प्रभावित को यह दूर की कौड़ी भी साबित हो सकता है। गोल्ड की कीमतों में आई हालिया तेजी ने निवेशकों के मन में संशय भी बनाया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। गोल्ड की कीमतों में तेजी की कई वजहें होती हैं। ऐसे में निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर गोल्ड में निवेश या फिर बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।