Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़dhanteras 2025 gold buying start sell may affect because of record price
धनतेरस पर शुरू हुई सोने की खरीदारी, रिकॉर्ड हाई पर भाव, 15% बिक्री घटने का अनुमान

धनतेरस पर शुरू हुई सोने की खरीदारी, रिकॉर्ड हाई पर भाव, 15% बिक्री घटने का अनुमान

संक्षेप:

Gold Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी की खरीदारी शनिवार को शुरू हो गई है। ज्वेलरी विक्रेताओं को उम्मीद है कि ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन सोने की रिकॉर्ड उच्च कीमतों के कारण मात्रा के मामले में मांग पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत तक कम हो सकती है।

Sat, 18 Oct 2025 03:14 PMTarun Pratap Singh भाषा
share Share
Follow Us on

Gold Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी की खरीदारी शनिवार को शुरू हो गई है। ज्वेलरी विक्रेताओं को उम्मीद है कि ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन सोने की रिकॉर्ड उच्च कीमतों के कारण मात्रा के मामले में मांग पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत तक कम हो सकती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिक्री मात्रा के लिहाज से 15 प्रतिशत तक घटने का अनुमान

धनतेरस को हिंदू पंचांग में बर्तन से लेकर कीमती धातुओं तक की खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस बार धनतेरस दो दिनों तक मनाया जा रहा है। यह पर्व रविवार दोपहर पौने दो बजे तक चलेगा। ज्वेलरी विक्रेताओं को उम्मीद है कि इस दौरान ऑनलाइन और दुकानों पर ग्राहक बड़ी संख्या में खरीदारी करने आएंगे।

ये भी पढ़ें:धनतेरस पर सोना खरीदना रहेगा फायदमेंद, जारी रहेगी तेजी!

क्या है दिल्ली में गोल्ड का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस बार 24 कैरेट सोने की कीमत सभी करों सहित बढ़कर 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो पिछले वर्ष 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस के दिन 81,400 रुपये थी। चांदी की कीमतें फिलहाल 1,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर हैं।

क्या कहना है सेक्टर से जुड़े लोगों को

अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के चेयरमैन राजेश रॉकड़े ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा “हम उम्मीद कर रहे हैं कि मुहूर्त के बाद खरीदारी में तेजी आएगी। चूंकि यह त्योहार सप्ताहांत पर पड़ रहा है।” उन्होंने कहा कि सालाना आधार पर मूल्य के संदर्भ में सोने की बिक्री में 40-45 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:20 नहीं 21 अक्टूबर को है मुहूर्त ट्रेडिंग, सोमवार को क्या खुला रहेगा शेयर बाजार?

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुवंकर सेन ने कहा कि ऊंची कीमतों के कारण बिक्री की मात्रा में 12 से 15 प्रतिशत तक कमी आ सकती है, लेकिन मूल्य के लिहाज से धनतेरस पर बिक्री में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

(यह गोल्ड में निवेश की सलाह नहीं है। सोने की कीमतों में तेजी के पीछे की कई वजहें होती हैं।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।