220 गुना लगा दांव, अब पहले ही दिन 73% की तूफानी तेजी, बाजार में उतरते ही छा गया यह शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • देवसन कैटलिस्ट के शेयरों ने पहले ही दिन निवेशकों को 73% का बंपर मुनाफा करा दिया है
  • कंपनी के शेयर गुरुवार को 66.23% के फायदे के साथ 196.15 रुपये लिस्ट हुए हैं
  • लिस्टिंग बाद कंपनी के शेयर करीब 5% और चढ़कर 205 रुपये पर पहुंच गए
Devson Catalyst IPO

देवसन कैटलिस्ट ने शेयर बाजार में उतरते ही धमाल मचा दिया है। कंपनी के शेयरों ने पहले ही दिन निवेशकों को बंपर मुनाफा कराया है। देवसन कैटलिस्ट के शेयर गुरुवार को 66.23 पर्सेंट के फायदे के साथ 196.15 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग के कुछ ही देर बाद कंपनी के शेयर करीब 5 पर्सेंट के फायदे के साथ 205 रुपये पर पहुंच गए हैं। IPO में देवसन कैटलिस्ट के शेयर का दाम 118 रुपये था। आईपीओ प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयरों ने पहले ही दिन 73 पर्सेंट का जबरदस्त फायदा करा दिया है।

IPO पर लगा था 220 गुना से ज्यादा दांव
देवसन कैटलिस्ट (Devson Catalyst) के आईपीओ को टोटल 220.35 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या इंडीविजुअल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 244.08 गुना दांव लगा। वहीं, एंप्लॉयीज का कोटा 1.06 गुना सब्सक्राइब हुआ। देवसन कैटलिस्ट के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में 261.22 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के कोटे में 168.56 गुना दांव लगा। देवसन कैटलिस्ट के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 2400 शेयर थे। यानी, आम निवेशकों को 2 लॉट के लिए 2,83,200 रुपये का निवेश करना पड़ा।

IPO से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी
देवसन कैटलिस्ट (Devson Catalyst) आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने, कंपनी की वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी। प्रतापभाई देवजीभाई सियानिया, प्रह्लादभाई देवजीभाई सियानिया, पटेल सावन प्रह्लादभाई और पटेल कृष्णा सावनभाई कंपनी के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 100 पर्सेंट थी, जो कि अब 74.97 पर्सेंट रह गई है।

क्या करती है कंपनी
देवसन कैटलिस्ट लिमिटेड (Devson Catalyst) कैटलिस्ट्स, एड्सॉर्बेंट और सेरेमिक बॉल्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है, अलग-अलग इंडस्ट्रियल प्रोसेस में प्रमुख मैटीरियल्स के रूप में इनका इस्तेमाल किया जाता है। देवसन कैटलिस्ट की गुजरात में एक मैन्युफैक्चरिंग इकाई है, जिसकी सालाना प्रॉडक्शन कैपेसिटी करीब 6,025 मीट्रिक टन की है। कंपनी अपने प्रॉडक्ट्स की सप्लाई ऑयल एंड गैस रिफाइनरीज, पेट्रोकेमिकल्स, स्टील, फर्टिलाइजर्स और दूसरे इंडस्ट्रियल प्रोसेसिंग सेक्टर्स को करती है। यह मैटीरियल्स प्रोसेस इफीशिएंसी को बेहतर बनाते हैं, ऑपरेशनल रिलॉयबिलिटी को बढ़ाते हैं और सस्टेनेबल इंडस्ट्रियल ऑपरेशंस को सपोर्ट करते हैं। कंपनी घरेलू और इंटरनेशनल दोनों ही मार्केट्स में अपनी सर्विसेज उपलब्ध कराती है। 31 मई 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी में 56 परमानेंट एंप्लॉयीज हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़220 गुना दांव, अब पहले ही दिन 73% की तेजी, बाजार में उतरते ही छा गया यह शेयर