Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Defrail Technologies IPO subscribed 80 percent GMP signals good listing
पहले दिन ही 80% भरा आईपीओ, ग्रे मार्केट दिखा रहा अभी से फायदा, दांव लगाने के दो मौके और

पहले दिन ही 80% भरा आईपीओ, ग्रे मार्केट दिखा रहा अभी से फायदा, दांव लगाने के दो मौके और

संक्षेप:

Defrail Technologies IPO: डिफ्रेल टेक्नोलॉजी आईपीओ पर निवेशकों ने पहले दिन खूब पैसा खर्च किया। जिसकी वजह से यह एसएमई आईपीओ पहले दिन ही 0.80 प्रतिशत भर गया। कंपनी के आईपीओ का साइज 13.77 करोड़ रुपये का है।

Jan 10, 2026 08:54 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Defrail Technologies IPO: डिफ्रेल टेक्नोलॉजी आईपीओ पर निवेशकों ने पहले दिन खूब पैसा खर्च किया। जिसकी वजह से यह एसएमई आईपीओ पहले दिन ही 0.80 प्रतिशत भर गया। कंपनी के आईपीओ का साइज 13.77 करोड़ रुपये का है। ग्रे मार्केट से भी इस आईपीओ को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। आइए डीटेल्स में जानते हैं आईपीओ के विषय में ..

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रिटेल कैटगरी में आईपीओ 1.22 गुना सब्सक्राइब किया गया है। वहीं, क्यूआईबी में 0.00 और एनआईआई में 0.88 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। बता दें, 8 जनवरी को आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 3.84 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

ये भी पढ़ें:खुल गया सरकारी कंपनी का IPO, 40% का फायदा दिखा रहा GMP, कीमत भी कम

क्या है प्राइस बैंड?

डिफ्रेल टेक्नोलॉजी आईपीओ का प्राइस बैंड 70 रुपये से 74 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 1600 शेयरों का एक लॉट बनाया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इंवेस्टमेंट अमाउंट 236800 रुपये हो गया है।

क्या है साइज?

कंपनी के आईपीओ का साइज 13.77 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए 19 लाख फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। बता दें, यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर ही आधारित है। कंपनी के प्रमोटर्स की तरफ से आईपीओ में कोई भी शेयरों की बिकवाली नहीं की जा रही है।

ये भी पढ़ें:सोना 1752 रुपये हुआ महंगा, चांदी की कीमतों में ₹4219 का इजाफा

कितना है जीएमपी?

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 6 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 8.11 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। अगर यही स्थिति रही तो आईपीओ 80 रुपये पर शेयर बाजार में लिस्ट हो सकता है। बता दें, आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 6 रुपये ही रहा है। बीते तीन दिनों से कंपनी के जीएमपी में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,