
IPO ने बाजार में उतरते ही चौंकाया, पहले ही दिन शेयर खरीदने की मची लूट, 35% का तगड़ा फायदा
लिस्टिंग के बाद भी शेयर में तेजी जारी रही और यह ₹99.75 के अपर सर्किट तक पहुंच गया, यानी कुल मिलाकर निवेशकों को करीब 35% का फायदा मिला। खास बात यह रही कि जिस समय यह स्टॉक उड़ान भर रहा था।
Defrail Technologies SME IPO: डेफ्रेल टेक्नोलॉजीज एसएमई आईपीओ ने कमजोर बाजार के माहौल के बावजूद शानदार शुरुआत कर सभी को चौंका दिया। सोमवार, 19 जनवरी को कंपनी के शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर ₹95 पर लिस्ट हुए, जो इसके ₹74 के इश्यू प्राइस से करीब 28% ज्यादा है। लिस्टिंग के बाद भी शेयर में तेजी जारी रही और यह ₹99.75 के अपर सर्किट तक पहुंच गया, यानी कुल मिलाकर निवेशकों को करीब 35% का फायदा मिला। खास बात यह रही कि जिस समय यह स्टॉक उड़ान भर रहा था, उसी दौरान सेंसेक्स करीब 1% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।
क्या था जीएमपी
डेफ्रेल टेक्नोलॉजीज एसएमई की लिस्टिंग ने ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) को भी पीछे छोड़ दिया। सोमवार सुबह GMP करीब 23% प्रीमियम का संकेत दे रहा था, लेकिन स्टॉक ने इससे बेहतर प्रदर्शन किया। इससे साफ है कि निवेशकों का भरोसा कंपनी पर मजबूत रहा। SME सेगमेंट में अक्सर उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, लेकिन डेफ्रेल टेक्नोलॉजीज की एंट्री ने दिखा दिया कि अच्छी फंडामेंटल वाली कंपनियां बाजार के मूड को मात दे सकती हैं।
IPO के बारे में
IPO डिटेल्स की बात करें तो यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू था, जिसमें 18.60 लाख शेयर जारी कर कंपनी ने ₹13.77 करोड़ जुटाए। इस IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह कुल मिलाकर 106 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 101 गुना, जबकि NII कैटेगरी 161 गुना सब्सक्राइब हुई। IPO 9 जनवरी को खुला था और 13 जनवरी को बंद हुआ, जबकि 14 जनवरी को अलॉटमेंट फाइनल हुआ। मजबूत सब्सक्रिप्शन और शानदार लिस्टिंग ने डेफ्रेल टेक्नोलॉजीज की एंट्री ने को SME स्पेस का नया स्टार बना दिया है।
कंपनी का कारोबार
अगर कंपनी के बिजनेस की बात करें तो डेफ्रेल टेक्नोलॉजीज की एंट्री ने रबर पार्ट्स और कंपोनेंट्स बनाने का काम करती है। इसमें रबर होज, असेंबली, रबर प्रोफाइल्स, बीडिंग्स और मोल्डेड पार्ट्स शामिल हैं। कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ऑटोमोबाइल, रेलवे और डिफेंस जैसे अहम सेक्टर्स में होता है। फाइनेंशियल परफॉर्मेंस भी तेजी से सुधरा है। FY24 में कंपनी का रेवेन्यू सिर्फ ₹0.72 करोड़ था, जो FY25 में बढ़कर ₹62.21 करोड़ हो गया। वहीं मुनाफा ₹0.11 करोड़ से बढ़कर ₹3.42 करोड़ पहुंच गया। सितंबर 2025 तक कंपनी ने ₹39.08 करोड़ का रेवेन्यू और ₹1.51 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया।

लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें



