Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Defense Stock Apollo Micro Systems jumped 7 Percent rallied over 2650 Percent in 5 year
रॉकेट बना डिफेंस शेयर, अमेरिका की कंपनी से हुई बड़ी डील, 10 टुकड़े में बंट चुका है शेयर

रॉकेट बना डिफेंस शेयर, अमेरिका की कंपनी से हुई बड़ी डील, 10 टुकड़े में बंट चुका है शेयर

संक्षेप:

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर शुक्रवार को 7% से ज्यादा चढ़कर 321.60 रुपये पर पहुंच गए हैं। डिफेंस कंपनी के शेयर पांच साल में 2600% से अधिक उछल गए हैं। कंपनी ने रॉकेट मोटर बनाने के लिए अमेरिकी कंपनी से एग्रीमेंट किया है।

Sep 12, 2025 12:12 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। कंपनी के शेयरों में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर शुक्रवार को BSE में 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 321.60 रुपये पर पहुंच गए हैं। डिफेंस कंपनी के शेयरों ने शुक्रवार को 52 हफ्ते का अपना नया हाई भी बनाया है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर पिछले पांच साल में 2600 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 88.10 रुपये है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रॉकेट मोटर बनाने के लिए अमेरिकी कंपनी से हुई डील
कंपनी ने बताया है कि अपोलो डिफेंस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (ADIPL) की सहायक इकाई अपोलो स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ASTPL) ने अमेरिका की कंपनी डायनामिक इंजीनियरिंग एंड डिजाइन के साथ एक समझौते (MoU) पर दस्तखत किए हैं। इस एग्रीमेंट में टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, BM-21 ग्रैड ER और नॉन-ER रॉकेट्स के रॉकेट मोटर्स का को-डिवेलपमेंट और पोटेंशल लाइसेंस्ड प्रॉडक्शन शामिल है। लंदन में 10 सितंबर 2025 को DSEI एग्जिबिशन में इस एग्रीमेंट पर दस्तखत हुए हैं। ग्रुप ने पहले ही इन-हाउस 122 mm रॉकेट वारहेड का डिवेलपमेंट किया है और जल्द ही इसका ट्रायल शुरू करने की योजना है। कंपनी ने 2026 के मध्य तक फुल स्केल प्रॉडक्शन का टारगेट रखा है।

ये भी पढ़ें:पहले ही दिन 75 रुपये के पार पहुंचा ₹55 का शेयर, IPO में 1077 गुना लगा था दांव

5 साल में 2650% से ज्यादा चढ़ गए डिफेंस कंपनी के शेयर
एयरोस्पेस एंड डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर पांच साल में 2650 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 11 सितंबर 2020 को 11.51 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 12 सितंबर 2025 को 321.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 1870 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। पिछले एक साल में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में 210 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। पिछले छह महीने में डिफेंस कंपनी के शेयर 183 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं।

10 टुकड़े में शेयर बांट चुकी है कंपनी
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। डिफेंस कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 50.65 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 49.35 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।