दोगुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, डिफेंस शेयर बना रॉकेट, 10 टुकड़े में बंट चुका है शेयर

Vishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर सोमवार को इंट्राडे के दौरान करीब 9% की तेजी के साथ 320 रुपये पर पहुंच गए
  • चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है
दोगुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, डिफेंस शेयर बना रॉकेट, 10 टुकड़े में बंट चुका है शेयर

एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री की कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान करीब 9 पर्सेंट की तेजी के साथ 320 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 311.10 रुपये पर बंद हुए। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में रॉकेट सी यह तेजी जबरदस्त मुनाफे के बाद आई है। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में डिफेंस कंपनी का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है।

14 करोड़ रुपये से बढ़कर 38 करोड़ रुपये पहुंचा मुनाफा
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड को 31 मार्च 2026 को खत्म हुई चौथी तिमाही में 38 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी को एक साल पहले की समान अवधि में 14 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है। चौथी तिमाही में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 81 पर्सेंट बढ़कर 293.2 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 161.8 करोड़ रुपये था। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का इबिट्डा चौथी तिमाही में 87 पर्सेंट बढ़कर 67.5 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 36 करोड़ रुपये था। कंपनी का इबिट्डा मार्जिन भी सुधार के साथ 23 पर्सेंट पहुंच गया है।

2543% उछल गए हैं डिफेंस कंपनी के शेयर
डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड के शेयर पिछले पांच साल में 2543 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 21 मई 2021 को 11.77 रुपये पर थे। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड के शेयर 18 मई 2026 को 311.10 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 2475 पर्सेंट का जबरदस्त उछाल आया है। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो कंपनी के शेयर 843 पर्सेंट उछले हैं। पिछले दो साल में कंपनी के शेयरों में 180 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर पिछले एक साल में 121 पर्सेंट चढ़े हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 354.65 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 133.65 रुपये है।

10 टुकड़े में शेयर बांट चुकी है कंपनी
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़े में बांट चुकी है। कंपनी ने मई 2023 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 51.98 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 48.02 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,