डिफेंस कंपनियों के शेयरों की भी चाल बदली, 6% तक गिरा दाम, किस बात से डर रहे निवेशक
Defence Stocks: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, एमटीएआर टेक, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को 6 प्रतिशत लुढ़क गए हैं।

Defence Stocks: स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट के बीच डिफेंस कंपनियों के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है। निवेशकों की तरफ से डिफेंस स्टॉक्स पर जमकर बिकवाली देखी जा रहा है।। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, एमटीएआर टेक, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को 6 प्रतिशत लुढ़क गए हैं। इस बिक्री के माहौल में डिफेंस शेयरों में गिरावट के पीछे की वजह मिडिल ईस्ट में तनाव को ही माना जा रहा है। इसकी वजह से निवेशकों का सेंटीमेंट प्रभावित हुआ है।
इससे पहले पिछले हफ्ते डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही थी।
इन डिफेंस कंपनियों के शेयरों में बिकवाली
एमटीएआर टेक्नोलॉजी लिमिटेड का शेयर 6.44 प्रतिशत की गिरावट के बाद आज सोमवार को 3541.50 रुपये के स्तर पर आ गया। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में 5.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद कंपनी का शेयर 708.60 रुपये के स्तर पर आ गया। बीईएल का शेयर 3.9 प्रतिशत लुढ़क गया। यह डिफेंस स्टॉक 450.05 रुपये के स्तर पर आ गया।
बीडीएल के शेयरों का भाव 4.32 प्रतिशत टूटने के बाद 1298.05 रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का शेयर 1.85 प्रतिशत और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड का शेयर 4 प्रतिशत गिरा है।
एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?
डिफेंस कंपनियों के शेयरों पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि लॉन्ग टर्म में यह स्टॉक अच्छा प्रदर्शन करेंगे। एक्सपर्ट्स का इस विश्वास के पीछे की वजह मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस की तरफ से किया जा रहा खर्च है।
डिफेंस कंपनियों के पास कई बड़े वर्क ऑर्डर हैं। जो उनकी बैलेंस शीट को आने वाले वर्षों में और मजबूत करने जा रहे हैं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


