धड़ाधड़ बेचा जा रहा है इस मल्टीबैगर डिफेंस का शेयर, 15% लुढ़का भाव, चीनी कंपनियों का डर!
Defence Stock: सरकारी डिफेंस कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Bharat Heavy Electricals Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज फिर से भारी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का शेयर सोमवार को 6 प्रतिशत टूट गया।

Defence Stock: सरकारी डिफेंस कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Bharat Heavy Electricals Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज फिर से भारी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का शेयर सोमवार को 6 प्रतिशत टूट गया। इस गिरावट के पीछे चीनी कंपनियों से जुड़ी चिंता को माना जा रहा है। बता दें, बीते तीन कारोबारी दिन में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है। दो करोड़ शेयरों की खरीद बिक्री हुई है।
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स के शेयर बीएसई में आज सोमवार को 272.65 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 5.97% टूटकर 258.30 रुपये पर आ गया।
इस रिपोर्ट्स से मचा है हड़कंप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वित्त मंत्रालय चीनी कंपनियों को बड़ी राहत दे सकता है। मौजूदा नियमों के अनुसार अभी 5 साल कम से कम पुरानी चीनी कंपनियां ही सरकार काम को ले सकती हैं। चर्चाएं हैं कि फाइनेंस मिनिस्ट्री इसे कम करने की तैयारी में है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कैपिटल गुड्स सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली हो रही है।
हिटाची एनर्जी का शेयर 5 प्रतिशत, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयरों की कीमतों में 3 प्रतिशत, एबीबी इंडिया के शेयरों का भाव 2.2 प्रतिशत, आईएनओएक्स विंड के शेयरों का भाव 2 प्रतिशत टूट चुका है।
मल्टीबैगर है भेल का शेयर
बीते 3 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 8.33 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव करीब 27 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 7.18 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बता दें, दो साल में भेल का शेयर 32.15 प्रतिशत और तीन साल में 224 प्रतिशत की तेजी आई है। 5 साल में इस डिफेंस स्टॉक का भाव 558 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




