शेयर परफॉर्मेंस हो तो ऐसा... कंपनी के मालिक की दौलत ₹1.2 लाख करोड़ के पार
मुख्य बातें
- कंपनी के डिफेंस बिजनेस की सफलता की बदौलत नुवाल परिवार को अमीर कारोबारी परिवार में जगह मिली है
- प्रमोटर शेयरहोल्डिंग की बात करें तो कंपनी के सीईओ मनीष नुवाल सबसे बड़े शेयरधारक हैं
- उनके पास 38.9% हिस्सेदारी है

डिफेंस सेक्टर की कंपनी सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया ने साल 2026 के शुरुआती 6 महीने में शानदार परफॉर्मेंस दिया है। इस परफॉर्मेंस की बदौलत ना सिर्फ निवेशक बल्कि प्रमोटर्स ने भी खूब पैसे बनाए हैं। यही वजह है कि कंपनी के प्रमोटर नुवाल परिवार आज देश के सबसे अमीर कारोबारी परिवारों की सूची में शामिल हो गए हैं।
क्या हैं कारण?
दरअसल, कंपनी के डिफेंस बिजनेस की सफलता की बदौलत नुवाल परिवार को अमीर कारोबारी परिवार में जगह मिली है। वर्ष 2010 में रक्षा क्षेत्र में कदम रखने के बाद कंपनी ने अपनी आय के स्रोतों में बड़ा बदलाव किया। पहले कंपनी की कुल आय में डिफेंस कारोबार की हिस्सेदारी केवल 5% थी, जो अब बढ़कर लगभग 20% हो गई है।
अगर आंकड़ों पर गौर करें तो औद्योगिक विस्फोटक के साथ-साथ रक्षा उपकरणों की मैन्युफैक्चरिंग आदि ने कंपनी के भविष्य को मजबूत बनाया है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी के परफॉर्मेंस की बात करें तो करीब ₹10,000 करोड़ का राजस्व और लगभग ₹1,800 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया। कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) करीब 29% रहा। इसके अलावा, रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड (ROCE) लगभग 37.5% रहा।
शेयर का परफॉर्मेंस
सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो शुक्रवार को करीब 5 पर्सेंट बढ़कर 18236.80 रुपये पर बंद हुआ। इसी एक जुलाई को शेयर 18,970 रुपये तक गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 11,641.10 रुपये है। यह भाव पिछले साल दिसंबर महीने में था। कहने का मतलब है कि शेयर सिर्फ 6 महीने में 6000 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है।
प्रमोटर की हिस्सेदारी?
कंपनी में नुवाल परिवार की 73.11% हिस्सेदारी है। प्रमोटर शेयरहोल्डिंग की बात करें तो कंपनी के सीईओ मनीष नुवाल सबसे बड़े शेयरधारक हैं। उनके पास 38.9% हिस्सेदारी है। कंपनी के संस्थापक सत्यनारायण नुवाल के पास करीब 3.5% जबकि प्रमोटर ट्रस्ट के पास लगभग 29% हिस्सेदारी है। सीमा नुवाल के पास 1.37% शेयर हैं। इस तरह कुल प्रमोटर हिस्सेदारी 73.11% है। शेयरों में आई जबरदस्त तेजी की वजह से इस हिस्सेदारी का बाजार मूल्य करीब ₹1.2 लाख करोड़ तक पहुंच गया है।
इस तेज रफ्तार ने नुवाल परिवार को भारत के बड़े प्रमोटर समूहों की कतार में खड़ा कर दिया है। उनकी हिस्सेदारी का मूल्य अब DLF जैसे बड़े रियल एस्टेट समूह के प्रमोटरों की हिस्सेदारी से भी अधिक हो गया है। बता दें कि यह कंपनी कुछ साल पहले तक अपेक्षाकृत कम चर्चित थी।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

