
दहाड़ रहा है यह डिफेंस स्टॉक, आज 10% चढ़ा भाव, इस रिपोर्ट का असर
Premier Explosives Ltd Share price: डिफेंस कंपनी प्रीमियर एक्सप्लोसिव लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों में यह उछाल एक रिपोर्ट की वजह से दर्ज की गई।
Premier Explosives Ltd Share price: डिफेंस कंपनी प्रीमियर एक्सप्लोसिव लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों में यह उछाल एक रिपोर्ट की वजह से दर्ज की गई। सीएनबीसी टीवी19 की रिपोर्ट के अनुसार डिफेंस मिनिस्ट्री ने मिसाइल और गोला बारुद प्रोडक्शन प्राइवेट सेक्टर के लिए शुरु कर दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार रेवन्यू प्रोक्योरेमेंट मैनुअल में संशोधन किया जा चुका है। इस संशोधन के बाद प्राइवेट कंपनियों को बॉम्ब बनाने के लिए Munitions India Ltd से कोई भी एनओसी नहीं लेना होगा।
प्राइवेट कंपनी अब इस संशोधन के बाद 105, 130 और 150mm के तोपखाने के गोले बना पाएंगी। इसके अलावा पिनाका मल्टी-बैरेल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम भी लॉन्च कर पाएंगी। सरकार की तरफ से अगर इस संशोधन पर मुहर लगी तो इससे इंपोर्ट और भारतीय पीएसयू पर से दबाव हटेगा। इसके अलावा प्राइवेट कंपनियों के पास एक्सपोर्ट करने के भी मौके मिलेंगे।
52 वीक हाई पर पहुंचा डिफेंस स्टॉक
बीएसई में सोमवार को प्रीमयर एक्सप्लोसिव लिमिटेड के शेयर 607.05 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में यह स्टॉक 10 प्रतिशत की तेजी के साथ 667.90 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। मार्केट की क्लोजिंग के टाइम पर प्रीमियर एक्सप्लोसिव लिमिटेड के शेयरों का भाव 6.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 640.95 रुपये था।
शेयर बाजार में कैसा बीता एक साल
पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में यह डिफेंस स्टॉक 78 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बात दें, एक साल में प्रीमियर एक्सप्लोसिव लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 27 प्रतिशत की तेजी आई है।
5 साल में डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 2698 प्रतिशत की तेजी आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।





