नई ऊंचाई पर पहुंचे डिफेंस कंपनी के शेयर, 10 महीने में 200% से ज्यादा की तूफानी तेजी
डिफेंस कंपनी एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर मंगलवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर इंट्राडे में 3686 रुपये पर जा पहुंचे और कारोबार के आखिर में 3639 रुपये पर बंद हुए। 52 हफ्ते के निचले स्तर से कंपनी के शेयर 200% से ज्यादा चढ़ गए हैं।

एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर मंगलवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गए। एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 3686 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 6.92 पर्सेंट के उछाल के साथ 3639 रुपये पर बंद हुए। पिछले 5 महीने में एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर 147 पर्सेंट उछल गए हैं। वहीं, 52 हफ्ते के निचले स्तर से डिफेंस कंपनी के शेयर 200 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं।
200% से अधिक उछल गए एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर
डिफेंस कंपनी एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 200 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर 7 अप्रैल 2025 को 1152 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 10 फरवरी 2026 को 3639 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 5 महीने में कंपनी के शेयर 1472.80 रुपये से बढ़कर 3600 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में करीब 140 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है।
6 महीने में 145% चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
एमटीएआर टेक्नोलॉजीज (MTAR Technologies) के शेयर पिछले 6 महीने में 145 पर्सेंट उछल गए हैं। डिफेंस कंपनी के शेयर 11 अगस्त 2025 को 1481.85 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 10 फरवरी 2026 को 3639 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयर 50 पर्सेंट चढ़ गए हैं। अगर पिछले 1 महीने की बात करें तो एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 36 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर अपने IPO प्राइस से 500 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। एमटीएआर टेक्नोलॉजीज का आईपीओ दांव लगाने के लिए 3 मार्च 2021 को खुला था और यह 5 मार्च तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 575 रुपये था।
117% बढ़ा है डिफेंस कंपनी का मुनाफा
एमटीएआर टेक्नोलॉजीज (MTAR Technologies) का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 117 पर्सेंट बढ़ा है। डिफेंस कंपनी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 34.7 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 16 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 59.3 पर्सेंट बढ़कर 278 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 174.5 करोड़ रुपये था।

लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें



